‘लगान’ के 25 साल बाद फिर साथ आएंगे आमिर-आशुतोष, नई क्रिकेट ड्रामा फिल्म चर्चा में

बॉलीवुड डेस्क

By Rohit.P
On

लगान के 25 साल बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर फिर साथ आ सकते हैं। लाला अमरनाथ पर आधारित पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा की चर्चा तेज।

करीब 25 साल पहले आई लगानने हिंदी सिनेमा में जो जगह बनाई थी, उसे आज भी याद किया जाता है। अब एक बार फिर आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ आने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक नए पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम कर रहे हैं, जिसकी कहानी भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर से जुड़ी होगी। फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी काफी चर्चा है। खास बात ये है कि लगानके बाद यह जोड़ी फिर से इतिहास और खेल के मेल वाली कहानी लेकर आ सकती है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म का बैकड्रॉप भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर का होगा। कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उस दौर के सामाजिक और भावनात्मक हालात भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और कई रीडिंग सेशन पूरे किए जा चुके हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

इधर आमिर खान लगातार अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिनरिलीज हुई है, जिसमें साई पल्लवी नजर आई हैं। वहीं आमिर की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि वह सितंबर 2026 से लगातार कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। खबर है कि वह निर्माता राहुल मोदी के साथ एक नए ड्रामा प्रोजेक्ट में भी दिख सकते हैं। इसके अलावा 3 इडियट्सके सीक्वल को लेकर भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल, आर माधवन और शरमन जोशी भी नजर आ सकते हैं।

अगर लगानकी बात करें तो 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि ऑस्कर तक पहुंचकर दुनिया भर में पहचान बनाई थी। उस फिल्म में ग्रेसी सिंह, राहेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी अहम भूमिकाओं में थे। अब देखना होगा कि आमिर और आशुतोष की ये नई जोड़ी एक बार फिर वैसा ही जादू पैदा कर पाती है या नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

‘लगान’ के 25 साल बाद फिर साथ आएंगे आमिर-आशुतोष, नई क्रिकेट ड्रामा फिल्म चर्चा में

बॉलीवुड डेस्क

करीब 25 साल पहले आई लगानने हिंदी सिनेमा में जो जगह बनाई थी, उसे आज भी याद किया जाता है। अब एक बार फिर आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ आने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक नए पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम कर रहे हैं, जिसकी कहानी भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर से जुड़ी होगी। फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी काफी चर्चा है। खास बात ये है कि लगानके बाद यह जोड़ी फिर से इतिहास और खेल के मेल वाली कहानी लेकर आ सकती है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म का बैकड्रॉप भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर का होगा। कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उस दौर के सामाजिक और भावनात्मक हालात भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और कई रीडिंग सेशन पूरे किए जा चुके हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

इधर आमिर खान लगातार अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिनरिलीज हुई है, जिसमें साई पल्लवी नजर आई हैं। वहीं आमिर की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि वह सितंबर 2026 से लगातार कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। खबर है कि वह निर्माता राहुल मोदी के साथ एक नए ड्रामा प्रोजेक्ट में भी दिख सकते हैं। इसके अलावा 3 इडियट्सके सीक्वल को लेकर भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल, आर माधवन और शरमन जोशी भी नजर आ सकते हैं।

अगर लगानकी बात करें तो 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि ऑस्कर तक पहुंचकर दुनिया भर में पहचान बनाई थी। उस फिल्म में ग्रेसी सिंह, राहेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी अहम भूमिकाओं में थे। अब देखना होगा कि आमिर और आशुतोष की ये नई जोड़ी एक बार फिर वैसा ही जादू पैदा कर पाती है या नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/69ff151907f8d/article-52996

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.