- Hindi News
- बालीवुड
- आलिया भट्ट से 77 लाख की धोखाधड़ी: पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश गिरफ्तार, दो साल तक नकली दस्त...
आलिया भट्ट से 77 लाख की धोखाधड़ी: पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश गिरफ्तार, दो साल तक नकली दस्तावेजों से की ठगी
Bollywod
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ हुई 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में उनकी पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।
वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने दो साल तक आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस के खातों से नकली दस्तावेजों के ज़रिए रकम हड़पी।
दो साल तक चली ठगी, नकली इनवॉइस का इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया है कि मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच वेदिका ने आलिया भट्ट के पर्सनल अकाउंट और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े फाइनेंशियल कार्यों में धांधली की। वेदिका नकली ट्रेवल, इवेंट और मीटिंग खर्चों के इनवॉइस बनवाकर आलिया से साइन करवा लेती थीं। इस काम में वे ऑनलाइन इमेज एडिटिंग ऐप्स की मदद लेती थीं और पैसों के लेन-देन में अपने दोस्तों को भी शामिल करती थीं।
मां सोनी राजदान ने की थी शिकायत
इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने जनवरी 2025 में जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया और 5 महीने की तलाश के बाद वेदिका को पकड़ लिया गया। वेदिका को 10 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
फर्जी दस्तावेजों से कराया साइन, लाखों निकाले
वेदिका को आलिया के वित्तीय मामलों की पूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस भरोसे का दुरुपयोग करते हुए कई फर्जी पेपर्स पर आलिया से हस्ताक्षर करवाए। वे फर्जी खर्चों के नाम पर पैसे अपने और अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर रही थीं।
बॉलीवुड में पहले भी कर चुकी हैं काम
32 वर्षीय वेदिका प्रकाश मुंबई के एनजी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं। 2024 में उन्हें आलिया के स्टाफ से हटा दिया गया था। वेदिका इससे पहले भी कई अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं।
इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन की शुरुआत
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने 2021 में अपने प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड’ की शुरुआत की थी। इस बैनर तले उन्होंने शाहरुख खान की रेड चिलीज़ प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्म ‘डार्लिंग्स’ प्रोड्यूस की, जिसमें आलिया और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में थीं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए