सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज: बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Bollywod

मशहूर सिंगर यासेर देसाई, जिन्होंने "दिल को करार आया" और "दिलबरो" जैसे हिट गानों से लोगों का दिल जीता है, अब कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं।

यासेर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर रेलिंग के किनारे खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज की है

स्टंट के दौरान न कोई सुरक्षा, न साथ

वीडियो में यासेर देसाई दोनों हाथ फैलाकर सी-लिंक की रेलिंग पर खड़े दिखते हैं। इस दौरान उनके आसपास कोई सुरक्षा उपाय नहीं था और न ही कोई व्यक्ति उनके साथ मौजूद था। लोगों ने जब उन्हें चेतावनी दी तब भी वे उसी स्थिति में बने रहे। यह हरकत सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई और लोगों ने इसे लापरवाही और पब्लिक सेफ्टी के साथ खिलवाड़ बताया।

तीन धाराओं में दर्ज हुई शिकायत

बांद्रा पुलिस ने यासेर देसाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 281 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है:

  • धारा 285: सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक हरकतें करना

  • धारा 281: सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से व्यवहार

  • धारा 125: दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य

म्यूजिक वीडियो या स्टंट? सोशल मीडिया पर बहस

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूज़र्स इसे म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बता रहे हैं तो कुछ इसे आत्महत्या की कोशिश का संकेत मान रहे हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर सिंगर को सी-लिंक जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह पर रेलिंग पर खड़े होने की अनुमति किसने दी?

कौन हैं यासेर देसाई?

मुंबई में जन्मे यासेर देसाई ने 10 साल की उम्र से गाना शुरू किया था। उन्होंने 'पल्लो लटके', 'मखना', 'हुए बेचैन', 'आंखों में आंसू लेके' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके अलावा वेब सीरीज और टीवी सीरियल जैसे 'जख्मी', 'दिल संभल जा ज़रा' में भी अपनी आवाज़ दे चुके हैं। हालांकि उनके खिलाफ दर्ज हुई यह शिकायत उनकी छवि पर असर डाल सकती है।

भारत का गौरव - बांद्रा-वर्ली सी-लिंक

2009 में शुरू हुआ बांद्रा-वर्ली सी-लिंक मुंबई का एक प्रतिष्ठित ब्रिज है, जिसकी लंबाई 5.6 किमी है। यह देश का पहला 8-लेन समुद्री ब्रिज है। ब्रिज की खूबसूरती और रात्रि में होने वाली 9 करोड़ की लाइटिंग भी इसे खास बनाती है। इस पर सुरक्षा बेहद सख्त होती है, और ऐसे में सिंगर का स्टंट नियमों की सीधी अवहेलना माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज: बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Bollywod

यासेर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर रेलिंग के किनारे खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज की है

स्टंट के दौरान न कोई सुरक्षा, न साथ

वीडियो में यासेर देसाई दोनों हाथ फैलाकर सी-लिंक की रेलिंग पर खड़े दिखते हैं। इस दौरान उनके आसपास कोई सुरक्षा उपाय नहीं था और न ही कोई व्यक्ति उनके साथ मौजूद था। लोगों ने जब उन्हें चेतावनी दी तब भी वे उसी स्थिति में बने रहे। यह हरकत सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई और लोगों ने इसे लापरवाही और पब्लिक सेफ्टी के साथ खिलवाड़ बताया।

तीन धाराओं में दर्ज हुई शिकायत

बांद्रा पुलिस ने यासेर देसाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 281 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है:

  • धारा 285: सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक हरकतें करना

  • धारा 281: सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से व्यवहार

  • धारा 125: दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य

म्यूजिक वीडियो या स्टंट? सोशल मीडिया पर बहस

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूज़र्स इसे म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बता रहे हैं तो कुछ इसे आत्महत्या की कोशिश का संकेत मान रहे हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर सिंगर को सी-लिंक जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह पर रेलिंग पर खड़े होने की अनुमति किसने दी?

कौन हैं यासेर देसाई?

मुंबई में जन्मे यासेर देसाई ने 10 साल की उम्र से गाना शुरू किया था। उन्होंने 'पल्लो लटके', 'मखना', 'हुए बेचैन', 'आंखों में आंसू लेके' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके अलावा वेब सीरीज और टीवी सीरियल जैसे 'जख्मी', 'दिल संभल जा ज़रा' में भी अपनी आवाज़ दे चुके हैं। हालांकि उनके खिलाफ दर्ज हुई यह शिकायत उनकी छवि पर असर डाल सकती है।

भारत का गौरव - बांद्रा-वर्ली सी-लिंक

2009 में शुरू हुआ बांद्रा-वर्ली सी-लिंक मुंबई का एक प्रतिष्ठित ब्रिज है, जिसकी लंबाई 5.6 किमी है। यह देश का पहला 8-लेन समुद्री ब्रिज है। ब्रिज की खूबसूरती और रात्रि में होने वाली 9 करोड़ की लाइटिंग भी इसे खास बनाती है। इस पर सुरक्षा बेहद सख्त होती है, और ऐसे में सिंगर का स्टंट नियमों की सीधी अवहेलना माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/a-complaint-against-singer-yaser-desai-filed-a-complaint-on/article-27036

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.