- Hindi News
- बालीवुड
- राजा रघुवंशी मर्डर केस पर फिल्म बना रहे हैं आमिर खान? एक्टर ने दी सफाई
राजा रघुवंशी मर्डर केस पर फिल्म बना रहे हैं आमिर खान? एक्टर ने दी सफाई
Bollywod
हाल ही में यह चर्चा तेज़ हो गई थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान चर्चित "राजा रघुवंशी मर्डर केस" पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया से लेकर कई ऑनलाइन पोर्टल्स पर यह दावा किया गया कि आमिर इस खौफनाक हत्याकांड को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब खुद आमिर खान ने सामने आकर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस?
2 जून 2025 को देश को हिला देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। मेघालय के खासी हिल्स क्षेत्र में एक युवक राजा रघुवंशी का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि वह अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर आया था, लेकिन फिर सोनम लापता हो गई। 9 जून को सोनम खुद सामने आई और चौंकाने वाला खुलासा हुआ— उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की थी।
इस केस को "मेघालय मर्डर केस" के नाम से भी जाना जाने लगा और यह पूरे देश में सनसनी का विषय बन गया। मामला इतना संवेदनशील और चौंकाने वाला था कि इसे लेकर फिल्म बनने की खबरें भी तेजी से फैल गईं।
आमिर खान ने दी सफाई
इस खबरों के बीच आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उनके पास ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई योजना नहीं है। उन्होंने इन खबरों को “झूठा और बेबुनियाद” बताया। आमिर ने कहा, "मैं खुद हैरान हूं कि ऐसी अफवाहें आती कहां से हैं। इस केस से मेरा कोई जुड़ाव नहीं है।"
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं आमिर?
हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म सितारे ज़मीन पर को दर्शकों से खूब सराहना मिली। वर्तमान में आमिर किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं कर चुके हैं, लेकिन खबर है कि वह लोकेश कनकराज की फिल्म कुली में एक कैमियो करते नजर आएंगे। इसके अलावा, वह दादा साहेब फाल्के की बायोपिक पर भी काम कर रहे हैं, जो उनके करियर का अगला बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए