- Hindi News
- बालीवुड
- हाइट को लेकर इनसिक्योर थे आमिर खान: बोले- ‘शुरुआत में सोचता था मेरी दाल नहीं गलेगी’, जावेद अख्तर ने
हाइट को लेकर इनसिक्योर थे आमिर खान: बोले- ‘शुरुआत में सोचता था मेरी दाल नहीं गलेगी’, जावेद अख्तर ने दी थी अहम सीख
Bollywod
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दौर की उन भावनाओं को साझा किया जब वे अपनी हाइट को लेकर बेहद असहज और नर्वस महसूस करते थे।
"मेरी हाइट को देखकर लगता था, कहां टिकूंगा?"
आमिर ने बताया कि जब वे इंडस्ट्री में नए-नए आए थे, उस समय अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना जैसे लंबी कद-काठी वाले एक्टर्स छाए हुए थे। आमिर ने कहा, “मैं सोचता था कि मेरी तरह के छोटे कद वाले एक्टर को कौन मौका देगा? मैं खुद को कमतर महसूस करता था और यह मेरे आत्मविश्वास पर असर डालता था।”
जावेद अख्तर की सीख बनी जिंदगी का turning point
आमिर ने खुलासा किया कि लेखक जावेद अख्तर ने उन्हें एक बार सलाह दी थी, जिसने उनके सोचने का तरीका बदल दिया। जावेद साहब ने कहा था, “सेंस ऑफ ह्यूमर सिर्फ मजे के लिए नहीं होता, यह एक शॉक एब्जॉर्बर की तरह होता है जो मुश्किल समय में आपके काम आता है।”
आमिर ने बताया कि उन्होंने खुद पर हंसना सीखा और उसी से आत्मविश्वास भी हासिल किया।
‘सितारे ज़मीन पर’ में भी उठा हाइट का मुद्दा
इस चर्चा की शुरुआत फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के उस सीन से हुई, जिसमें आमिर को ‘टिंगू’ कहकर चिढ़ाया जाता है। आमिर ने कहा कि यह सीन उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बहुत जोड़ता है, क्योंकि ये उनके असली संघर्ष से मिलता-जुलता है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
आमिर की यह फिल्म 'तारे ज़मीन पर' की अगली कड़ी मानी जा रही है और यह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' की हिंदी रीमेक भी है। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना कर रहे हैं, और इसमें दर्शील सफारी तथा जेनेलिया देशमुख भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
पहली बार मां और बहन संग स्क्रीन पर दिखेंगे आमिर
इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि आमिर खान की मां जीनत हुसैन और बहन निखत खान भी इसमें नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब आमिर अपने परिवार के साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए