तेनाली राम के सेट पर हुआ हादसा, आग लगने से बिगड़े हालात, रुकी सीरियल की शूटिंग

Bollywood NEWS

गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोनी सब टीवी के चर्चित सीरियल तेनाली राम के सेट पर तब बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जब सेट पर आग लग गई। सेट पर आग लगने से सीरियल की शूटिंग रोक दी गई। हालांकि, अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

पिछले कुछ हफ्तों में देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की खबरें सामने आई हैं। अब महाराष्ट्र के मुंबई स्थित फिल्म सिटी में एक टीवी शो के सेट पर आग लगने की खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी यानी दादा साहब फाल्के चित्रनगरी में सोनी सब टीवी के चर्चित सीरियल 'तेनाली राम' के सेट पर आग लग गई। जिसके बाद सीरियल की शूटिंग 2 घंटे रुकी रही। जानकारी के मुताबिक ये आग रविवार 2 मार्च को तेनाली राम के सेट के पिछले हिस्से में लग गई, जिस पर अब काबू पा लिया गया है।

तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जानकारी

आग लगने के तुरंत बाद तेनाली राम की टीम की ओर से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और अब आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, इस घटना में सेट का पिछला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन, फिलहाल ज्यादा नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारण सुरक्षा कारणों से सेट पर चल रही शूटिंग कुछ देर के लिए रोक दी गई। करीब 2 घंटे के लिए शो की शूटिंग रुकी रही।

2 घंटे के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी

सबसे खास बात यह है कि घटना के दौरान इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने पर शूटिंग 2 घंटे के लिए रोक दी गई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले प्रोडक्शन और सुरक्षा टीमें काफी सक्रिय थीं और इस दौरान ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया।

पहला सीजन सफल रहा था

टीवी सीरियल तेनाली रामा के सफल सीजन के बाद इस शो का दूसरा सीजन 3 महीने पहले यानी दिसंबर 2024 में ऑन एयर हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के 864 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और इसे ऑन एयर हुए 8 साल हो गए हैं। इसके कलाकारों की बात करें तो इसमें कृष्णा भारद्वाज, प्रियंवदा कांत, मावन गोहिल, पंकज बेरी और नेहा चौहान जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

तेनाली राम के सेट पर हुआ हादसा, आग लगने से बिगड़े हालात, रुकी सीरियल की शूटिंग

Bollywood NEWS

पिछले कुछ हफ्तों में देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की खबरें सामने आई हैं। अब महाराष्ट्र के मुंबई स्थित फिल्म सिटी में एक टीवी शो के सेट पर आग लगने की खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी यानी दादा साहब फाल्के चित्रनगरी में सोनी सब टीवी के चर्चित सीरियल 'तेनाली राम' के सेट पर आग लग गई। जिसके बाद सीरियल की शूटिंग 2 घंटे रुकी रही। जानकारी के मुताबिक ये आग रविवार 2 मार्च को तेनाली राम के सेट के पिछले हिस्से में लग गई, जिस पर अब काबू पा लिया गया है।

तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जानकारी

आग लगने के तुरंत बाद तेनाली राम की टीम की ओर से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और अब आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, इस घटना में सेट का पिछला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन, फिलहाल ज्यादा नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारण सुरक्षा कारणों से सेट पर चल रही शूटिंग कुछ देर के लिए रोक दी गई। करीब 2 घंटे के लिए शो की शूटिंग रुकी रही।

2 घंटे के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी

सबसे खास बात यह है कि घटना के दौरान इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने पर शूटिंग 2 घंटे के लिए रोक दी गई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले प्रोडक्शन और सुरक्षा टीमें काफी सक्रिय थीं और इस दौरान ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया।

पहला सीजन सफल रहा था

टीवी सीरियल तेनाली रामा के सफल सीजन के बाद इस शो का दूसरा सीजन 3 महीने पहले यानी दिसंबर 2024 में ऑन एयर हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के 864 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और इसे ऑन एयर हुए 8 साल हो गए हैं। इसके कलाकारों की बात करें तो इसमें कृष्णा भारद्वाज, प्रियंवदा कांत, मावन गोहिल, पंकज बेरी और नेहा चौहान जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/accident-on-tenali-rams-set-shooting-of-the-serial-deteriorated/article-12432

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.