एक्ट्रेस मोनालिसा के सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप, बोलीं- शूटिंग के दौरान कई बार गलत तरीके से छुआ

बॉलीवुड

On

कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगी सुरक्षा, पति को भी धमकियों का आरोप

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोषण के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं एक्ट्रेस मोनालिसा भोंसले ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई बार गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई।

मोनालिसा ने केरल के कोच्चि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निर्देशक ने उन्हें करीब 10 बार अनुचित तरीके से छुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। उनके मुताबिक, “मैंने जो सहा है, वह मैं जानती हूं। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके पति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती हैं।

मामले में नया मोड़ तब आया जब उनके पति फरमान खान ने भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निर्देशक उन्हें आतंकवादी बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। फरमान के मुताबिक, उनके नाम और धर्म को लेकर गलत तरीके से विवाद खड़ा किया जा रहा है।

मोनालिसा ने अपनी शादी को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को केरल में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। उनका आरोप है कि इस शादी को “लव जिहाद” बताकर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है, जिससे समाज में तनाव फैलाने की कोशिश हो रही है।

गौरतलब है कि मोनालिसा भोंसले इंदौर की रहने वाली हैं और पिछले साल कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद वे चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला।

फिलहाल, निर्देशक सनोज मिश्रा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थल पर सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By Nitin Trivedi

एक्ट्रेस मोनालिसा के सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप, बोलीं- शूटिंग के दौरान कई बार गलत तरीके से छुआ

बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोषण के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं एक्ट्रेस मोनालिसा भोंसले ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई बार गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई।

मोनालिसा ने केरल के कोच्चि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निर्देशक ने उन्हें करीब 10 बार अनुचित तरीके से छुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। उनके मुताबिक, “मैंने जो सहा है, वह मैं जानती हूं। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके पति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती हैं।

मामले में नया मोड़ तब आया जब उनके पति फरमान खान ने भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निर्देशक उन्हें आतंकवादी बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। फरमान के मुताबिक, उनके नाम और धर्म को लेकर गलत तरीके से विवाद खड़ा किया जा रहा है।

मोनालिसा ने अपनी शादी को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को केरल में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। उनका आरोप है कि इस शादी को “लव जिहाद” बताकर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है, जिससे समाज में तनाव फैलाने की कोशिश हो रही है।

गौरतलब है कि मोनालिसा भोंसले इंदौर की रहने वाली हैं और पिछले साल कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद वे चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला।

फिलहाल, निर्देशक सनोज मिश्रा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थल पर सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/actress-sanoj-mishra-made-serious-allegations-against-monalisa-touched/article-49102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.