‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर आदित्य धर का बयान आया सामने

बालीवुड न्यूज़

On

डायरेक्टर बोले— इंतज़ार अब ज्यादा लंबा नहीं, जल्द जारी होगी पहली झलक

रणवीर सिंह अभिनीत बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर चल रही अटकलों पर अब निर्देशक आदित्य धर ने चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ते दबाव और प्रशंसकों की उत्सुकता के बीच आदित्य धर ने संकेत दिया है कि फिल्म का टीजर बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगा। हालांकि, उन्होंने अभी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

बीते कुछ दिनों से यह चर्चा तेज थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन बॉर्डर 2 के हालिया प्रमोशनल कंटेंट के साथ टीजर सामने न आने के बाद फैंस के बीच निराशा देखने को मिली। इसी पृष्ठभूमि में अब निर्देशक का बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया से आया अपडेट

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक द्वारा शेयर किया गया एक मीम तेजी से वायरल हुआ, जिसमें लिखा था— “आदित्य धर, मजाक नहीं… टीजर जल्दी रिलीज करो।” इस मीम को आदित्य धर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए जवाब दिया। उन्होंने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट शब्दों में लिखा— “टीजर कुछ ही दिनों में।”

इस प्रतिक्रिया को फिल्म से जुड़ा अब तक का सबसे ठोस संकेत माना जा रहा है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि मेकर्स किसी बड़े मौके पर टीजर लॉन्च करने की तैयारी में हैं और गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

पहले ही मिल चुका था सीक्वल का संकेत

‘धुरंधर’ के पहले भाग के अंत में दिखाए गए एंड-क्रेडिट सीन ने ही इसके सीक्वल की नींव रख दी थी। उस दृश्य में आर. माधवन द्वारा रणवीर सिंह के किरदार को जसकीरत सिंह रंगी कहकर संबोधित किया गया था, जिसने कहानी को एक बड़े स्पाई यूनिवर्स की ओर इशारा किया। इसके बाद दर्शकों ने फिल्म को आदित्य धर की पिछली हिट ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से जोड़ना शुरू कर दिया था।

निर्माताओं ने पहले ही साफ कर दिया था कि दूसरा भाग और ज्यादा बड़े पैमाने, गहरी कहानी और अंतरराष्ट्रीय पृष्ठभूमि पर आधारित होगा।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और देखते ही देखते यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने भारत और विदेशों में मिलाकर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

फिल्म की कहानी पाकिस्तान की पृष्ठभूमि में सेट एक खुफिया मिशन पर आधारित थी, जिसमें रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।

टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। कई प्रशंसकों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले टीजर्स में शामिल होगा। अब जबकि निर्देशक की ओर से आधिकारिक संकेत मिल चुका है, दर्शकों की निगाहें मेकर्स के अगले कदम पर टिकी हैं।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/aditya-dhars-statement-regarding-the-teaser-of-dhurandhar-2-came/article-44101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.