शादी के 8 महीने बाद मां बनीं ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस श्रुति, बेटे को दिया जन्म, लाडले का रखा यूनिक नाम

Bollywood NEWS

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति कंवर के घर किलकारी गूंजी है. एक्ट्रेस ने शादी के आठ महीने बाद ही बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की. वहीं पोस्ट में श्रुति ने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है.

साल 2024 में कई एक्ट्रेसेस ने शादी रचाई थी और इस साल कई एक्ट्रेस अब तक मां बनी हैं. वहीं पिछले साल अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाली एक और एक्ट्रेस के घर अब किलकारी गूंजी है. छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति कंवर ने बच्चे को जन्म दिया है. श्रुति ने खुद के मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. एक्ट्रेस ने शादी के आठ महीने बाद ही फैंस को गुड न्यूज सुनाई है. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. साथ ही एक्ट्रेस ने ये खुलासा भी कर दिया कि उन्होंने बेटे का नाम क्या रखा है? तो चलिए जानते हैं मां बनने पर श्रुति ने किस तरह खुशी जाहिर की है.

श्रुति कंवर की शादी जुलाई 2024 में ही हुई थी. अब उनके घर नन्हां मेहमान आया है. अभी उनकी शादी को 9 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं. श्रुति कंवर ने इंस्टाग्राम पर मां बनने की गुड न्यूज शेयर की. एक्ट्रेस ने लिखा, ”हमारे बेटे के आगमन पर हमारा दिल प्यार से भर गया है.” एक्ट्रेस के मां बनने पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बेटे का रखा ये यूनिक नाम

श्रुति कंवर ने पोस्ट में बेटे के नाम का भी खुलासा किया है. उन्होंने आगे लिखा, ”दुनिया में आपका स्वागत है अशर (Asher).” श्रुति ने फरवरी 2025 में ही बताया था कि वो मां बनने वाली हैं. उन्होंने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी थी कि वो प्रेग्नेंट हैं. जबकि अब मार्च में उन्होंने बेटे का वेलकम किया है.

जुलाई 2024 में की थी शादी

श्रुति कंवर ने जुलाई 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अनिंद्य चक्रवर्ती से शादी रचाई थी. जिस दिन (12 जुलाई 2024) अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट शादी के बंधन में बंधे थे, उसी दिन श्रुति और अनिंद्य ने भी अपने जीवन की इस नई पारी का आगाज किया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं.

श्रुति ने इन शोज में किया काम

श्रुति कंवर का जन्म 21 अगस्त 1991 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. 33 वर्षीय श्रुति ने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से पहचान बनाई है. इसमें उन्होंने ‘ओवी’ नाम का किरदार निभाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘डोली अरमानों की’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी काम किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शादी के 8 महीने बाद मां बनीं ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस श्रुति, बेटे को दिया जन्म, लाडले का रखा यूनिक नाम

Bollywood NEWS

साल 2024 में कई एक्ट्रेसेस ने शादी रचाई थी और इस साल कई एक्ट्रेस अब तक मां बनी हैं. वहीं पिछले साल अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाली एक और एक्ट्रेस के घर अब किलकारी गूंजी है. छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति कंवर ने बच्चे को जन्म दिया है. श्रुति ने खुद के मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. एक्ट्रेस ने शादी के आठ महीने बाद ही फैंस को गुड न्यूज सुनाई है. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. साथ ही एक्ट्रेस ने ये खुलासा भी कर दिया कि उन्होंने बेटे का नाम क्या रखा है? तो चलिए जानते हैं मां बनने पर श्रुति ने किस तरह खुशी जाहिर की है.

श्रुति कंवर की शादी जुलाई 2024 में ही हुई थी. अब उनके घर नन्हां मेहमान आया है. अभी उनकी शादी को 9 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं. श्रुति कंवर ने इंस्टाग्राम पर मां बनने की गुड न्यूज शेयर की. एक्ट्रेस ने लिखा, ”हमारे बेटे के आगमन पर हमारा दिल प्यार से भर गया है.” एक्ट्रेस के मां बनने पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बेटे का रखा ये यूनिक नाम

श्रुति कंवर ने पोस्ट में बेटे के नाम का भी खुलासा किया है. उन्होंने आगे लिखा, ”दुनिया में आपका स्वागत है अशर (Asher).” श्रुति ने फरवरी 2025 में ही बताया था कि वो मां बनने वाली हैं. उन्होंने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी थी कि वो प्रेग्नेंट हैं. जबकि अब मार्च में उन्होंने बेटे का वेलकम किया है.

जुलाई 2024 में की थी शादी

श्रुति कंवर ने जुलाई 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अनिंद्य चक्रवर्ती से शादी रचाई थी. जिस दिन (12 जुलाई 2024) अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट शादी के बंधन में बंधे थे, उसी दिन श्रुति और अनिंद्य ने भी अपने जीवन की इस नई पारी का आगाज किया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं.

श्रुति ने इन शोज में किया काम

श्रुति कंवर का जन्म 21 अगस्त 1991 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. 33 वर्षीय श्रुति ने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से पहचान बनाई है. इसमें उन्होंने ‘ओवी’ नाम का किरदार निभाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘डोली अरमानों की’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी काम किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-8-months-of-marriage-mother-became-pritha-rishta-actress/article-15074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.