- Hindi News
- बालीवुड
- पिता बनने के बाद बदली जिंदगी: सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- अब मैं सिर्फ ‘सपोर्टिंग एक्टर’
पिता बनने के बाद बदली जिंदगी: सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- अब मैं सिर्फ ‘सपोर्टिंग एक्टर’
Bollywood
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, पर्सनल लाइफ में भी वे पिता बनने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने इस साल फरवरी में अपनी बेटी का स्वागत किया था। हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड में सिद्धार्थ ने अपनी ‘डैडी ड्यूटी’ पर खुलकर बात की।
पूरी तरह बदल गया शेड्यूल
शो के प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ कहते नजर आए कि पिता बनने के बाद उनकी लाइफ और शेड्यूल पूरी तरह बदल गए हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,
"पूरा शेड्यूल बदल गया है, चाहे खाना-पीना हो या नींद का पैटर्न। अब रातें लंबी हो गई हैं। 3-4 बजे फीडिंग होती है।"
निभा रहे हैं ‘सपोर्टिंग एक्टर’ का किरदार
सिद्धार्थ ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि इस वक्त वह सिर्फ सपोर्टिंग एक्टर की तरह हैं, जो बस खड़े होकर सब देख रहे हैं। उनके मुताबिक, कियारा अधिकतर जिम्मेदारी निभा रही हैं, और वे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
बेटी के जन्म पर जताई थी खुशी
फरवरी 2025 में जब कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का स्वागत किया था, तब दोनों ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है।” इसके साथ ही कपल ने मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक न की जाएं।
फिल्मों की ओर
वर्कफ्रंट की बात करें तो 29 अगस्त को सिद्धार्थ और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज होने वाली है, जो एक क्रॉस-कल्चरल रोमांस पर आधारित है। वहीं, कियारा आडवाणी हाल ही में ‘वॉर 2’ में नजर आई थीं।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए