पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने किस पर लगाए गंभीर आरोप? भारत से मैच के बाद दिया बड़ा बयान

Sports Desk

दुबई में खेले हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. पाकिस्तान को मिली 6 विकेट से हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने निशाना साधा है. उन्होंने हार के बाद आरोप लगाए हैं. मगर किस पर, आइए जानते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हाई वोल्टेज मैच खत्म हो चुका है. दुबई में खेले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की इस हार के बाद शोएब अख्तर का बयान सामने आया है, जिसमें वो गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार पर निराशा जताने के बजाए निशाना साधा है. अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स पर हार का दोष मढ़ा है. मतलब उन पर हार के आरोप लगाए हैं.

पाकिस्तान की हार का दोषी कौन?

शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर भारत-पाकिस्तान मैच के नतीजे को लेकर अपना बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मैच का नतीजा पहले से पता था. अख्तर के मुताबिक ऐसे में उन्हें इस हार की निराशा नहीं हुई है. उन्होंने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को भी इस हार का दोषी मानने से इनकार कर दिया. अख्तर की पूरी बात का लब्बोलवाब ये रहा कि जैसा बोओगे, वैसा पाओगे.

पाक टीम मैनेजमेंट पर अख्तर ने लगाए आरोप

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दुबई में अपनी टीम की हार के बाद कहा क्या, अब जरा वो विस्तार से जान लीजिए. अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान के 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ नहीं खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. टीम में दो-दो ऑलराउंडर हैं, जो कि समझ से परे हैं. इसमें उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की भी गलती नहीं मानी. बल्कि उन्होंने मैनजमेंट और सेलेक्टर्स पर सारा आरोप मढ़ दिया. अख्तर ने कहा कि पता नहीं उन लोगों ने क्या सोच और ऐसी टीम चुनी.

अख्तर ने आगे कहा कि टीम तो अब वैसा ही खेलेगी, जैसे कि उसमें खिलाडी होंगे. इसमें उनकी गलती नहीं है. वो बस खेल रहे हैं. उन्हें करना क्या है किसी को कुछ पता नहीं. अख्तर ने आखिर में कहा कि जो हालात हैं उससे वो दुखी हैं.

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. उसने पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए थे. अब भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने विराट कोहली की शतक की बदौलत 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच 45 गेंद पहले 6 विकेट से जीता.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने किस पर लगाए गंभीर आरोप? भारत से मैच के बाद दिया बड़ा बयान

Sports Desk

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हाई वोल्टेज मैच खत्म हो चुका है. दुबई में खेले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की इस हार के बाद शोएब अख्तर का बयान सामने आया है, जिसमें वो गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार पर निराशा जताने के बजाए निशाना साधा है. अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स पर हार का दोष मढ़ा है. मतलब उन पर हार के आरोप लगाए हैं.

पाकिस्तान की हार का दोषी कौन?

शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर भारत-पाकिस्तान मैच के नतीजे को लेकर अपना बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मैच का नतीजा पहले से पता था. अख्तर के मुताबिक ऐसे में उन्हें इस हार की निराशा नहीं हुई है. उन्होंने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को भी इस हार का दोषी मानने से इनकार कर दिया. अख्तर की पूरी बात का लब्बोलवाब ये रहा कि जैसा बोओगे, वैसा पाओगे.

पाक टीम मैनेजमेंट पर अख्तर ने लगाए आरोप

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दुबई में अपनी टीम की हार के बाद कहा क्या, अब जरा वो विस्तार से जान लीजिए. अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान के 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ नहीं खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. टीम में दो-दो ऑलराउंडर हैं, जो कि समझ से परे हैं. इसमें उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की भी गलती नहीं मानी. बल्कि उन्होंने मैनजमेंट और सेलेक्टर्स पर सारा आरोप मढ़ दिया. अख्तर ने कहा कि पता नहीं उन लोगों ने क्या सोच और ऐसी टीम चुनी.

अख्तर ने आगे कहा कि टीम तो अब वैसा ही खेलेगी, जैसे कि उसमें खिलाडी होंगे. इसमें उनकी गलती नहीं है. वो बस खेल रहे हैं. उन्हें करना क्या है किसी को कुछ पता नहीं. अख्तर ने आखिर में कहा कि जो हालात हैं उससे वो दुखी हैं.

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. उसने पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए थे. अब भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने विराट कोहली की शतक की बदौलत 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच 45 गेंद पहले 6 विकेट से जीता.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-pakistans-defeat-shoaib-akhtar-made-a-big-statement-after/article-11404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.