पहलगाम आतंकी हमले के बाद फवाद खान और हानिया आमिर ने जताया दुख, FWICE ने पाकिस्तानी कलाकारों पर फिर लगाया बैन

Bollywod

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की संलिप्तता सामने आने के बाद भारत सरकार और देश की संस्थाओं ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (FWICE) ने पाकिस्तानी कलाकारों पर फिर से बैन लगाने की घोषणा कर दी है।

 फवाद खान ने बताया 'घिनौना हमला', हानिया आमिर बोलीं- "दर्द की कोई भाषा नहीं"

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, जो जल्द ही बॉलीवुड में अबीर गुलाल फिल्म से वापसी करने वाले थे, ने पहलगाम हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

“पहलगाम में हुए इस घिनौने हमले की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। इस कठिन समय में हम दुआ करते हैं कि उन्हें शक्ति और सहनशक्ति मिले।” 

वहीं भारत में लोकप्रिय हो चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी हमले पर गहरी संवेदना जताते हुए लिखा,

“हादसा कहीं भी हो, वह हम सभी के लिए एक त्रासदी है। दर्द की कोई सीमा नहीं होती, न कोई भाषा। उम्मीद है कि हम सब हर हाल में इंसानियत को प्राथमिकता दें।"

अब मुश्किल में फंस गई है फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’

फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज़ होनी थी, जिसमें उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद उठे विरोध के स्वर के चलते इस फिल्म की रिलीज़ पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

FWICE का बड़ा फैसला: पाकिस्तानी कलाकारों पर फिर से प्रतिबंध

फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि

“भारत के कलाकार अब किसी भी स्तर पर पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों या तकनीशियनों के साथ काम नहीं करेंगे। यह फैसला देश की सुरक्षा, भावनाओं और संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अबीर गुलाल पहले से बन चुकी फिल्म है, लेकिन फवाद खान पर यह प्रतिबंध पूरी तरह लागू होगा।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम आतंकी हमले के बाद फवाद खान और हानिया आमिर ने जताया दुख, FWICE ने पाकिस्तानी कलाकारों पर फिर लगाया बैन

Bollywod

 फवाद खान ने बताया 'घिनौना हमला', हानिया आमिर बोलीं- "दर्द की कोई भाषा नहीं"

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, जो जल्द ही बॉलीवुड में अबीर गुलाल फिल्म से वापसी करने वाले थे, ने पहलगाम हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

“पहलगाम में हुए इस घिनौने हमले की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। इस कठिन समय में हम दुआ करते हैं कि उन्हें शक्ति और सहनशक्ति मिले।” 

वहीं भारत में लोकप्रिय हो चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी हमले पर गहरी संवेदना जताते हुए लिखा,

“हादसा कहीं भी हो, वह हम सभी के लिए एक त्रासदी है। दर्द की कोई सीमा नहीं होती, न कोई भाषा। उम्मीद है कि हम सब हर हाल में इंसानियत को प्राथमिकता दें।"

अब मुश्किल में फंस गई है फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’

फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज़ होनी थी, जिसमें उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद उठे विरोध के स्वर के चलते इस फिल्म की रिलीज़ पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

FWICE का बड़ा फैसला: पाकिस्तानी कलाकारों पर फिर से प्रतिबंध

फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि

“भारत के कलाकार अब किसी भी स्तर पर पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों या तकनीशियनों के साथ काम नहीं करेंगे। यह फैसला देश की सुरक्षा, भावनाओं और संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अबीर गुलाल पहले से बन चुकी फिल्म है, लेकिन फवाद खान पर यह प्रतिबंध पूरी तरह लागू होगा।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-the-pahalgam-terror-attack-fawad-khan-and-hania-aamir/article-18443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.