धमकी के बाद सलमान खान का ‘दबंग अंदाज़’ वायरल, बोले- "मोटिवेशन के लिए शुक्रिया", फैंस बोले- 'टाइगर इज़ बैक'

Bollywood NEWS

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह इस बार उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक गंभीर धमकी है।

14 अप्रैल को मुंबई पुलिस के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सलमान को जान से मारने और उनकी कार में बम लगाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

हालात गंभीर, लेकिन अंदाज़ वही दबंग

जहां एक ओर यह धमकी पूरे बॉलीवुड और सलमान के प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बनी, वहीं दूसरी ओर सलमान ने इस स्थिति का सामना अपने खास अंदाज़ में किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— "Thank you for the motivation!" यानी, इस तनावपूर्ण माहौल में भी वे अपने फिटनेस और जज्बे से पीछे नहीं हटे।

59 की उम्र में भी फिटनेस से कर रहे हैं सबको हैरान

तस्वीरों में सलमान टैंक वेस्ट पहने अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। 59 वर्ष की उम्र में भी उनकी बॉडी और आत्मविश्वास ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक यूज़र ने लिखा— “भाई थोड़ा शरीफ क्या हुए, सारी दुनिया ही बदमाश हो गई।” वहीं, कई फैंस ने कमेंट किया— “Tiger is back!”

‘सिकंदर’ पर हुई आलोचना का भी मिला जवाब

हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर उन्हें उम्र और फिटनेस के मुद्दे पर ट्रोल किया गया था। लेकिन सलमान की यह वर्कआउट पोस्ट उनके आलोचकों के लिए करारा जवाब बन गई। उन्होंने यह दिखा दिया कि असली ताकत उम्र में नहीं, इरादों में होती है।

सेलेब्स ने की तारीफ, फैंस ने बरसाया प्यार

उनकी पोस्ट पर रणवीर सिंह ने "Hard Work" लिखते हुए कमेंट किया, तो वहीं वरुण धवन और अन्य सितारों ने फायर इमोजी से सलमान को सराहा। वीर पहाड़िया ने उन्हें "King" कहकर सम्मानित किया।

धमकी देने वाला कौन है?

पुलिस जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा निवासी मयंक पांड्या है। परिजनों का दावा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और 11 वर्षों से उसका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस ने उसे थाने में पेश होने के लिए तीन दिन का नोटिस दिया है और फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

धमकी के बाद सलमान खान का ‘दबंग अंदाज़’ वायरल, बोले- "मोटिवेशन के लिए शुक्रिया", फैंस बोले- 'टाइगर इज़ बैक'

Bollywood NEWS

14 अप्रैल को मुंबई पुलिस के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सलमान को जान से मारने और उनकी कार में बम लगाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

हालात गंभीर, लेकिन अंदाज़ वही दबंग

जहां एक ओर यह धमकी पूरे बॉलीवुड और सलमान के प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बनी, वहीं दूसरी ओर सलमान ने इस स्थिति का सामना अपने खास अंदाज़ में किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— "Thank you for the motivation!" यानी, इस तनावपूर्ण माहौल में भी वे अपने फिटनेस और जज्बे से पीछे नहीं हटे।

59 की उम्र में भी फिटनेस से कर रहे हैं सबको हैरान

तस्वीरों में सलमान टैंक वेस्ट पहने अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। 59 वर्ष की उम्र में भी उनकी बॉडी और आत्मविश्वास ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक यूज़र ने लिखा— “भाई थोड़ा शरीफ क्या हुए, सारी दुनिया ही बदमाश हो गई।” वहीं, कई फैंस ने कमेंट किया— “Tiger is back!”

‘सिकंदर’ पर हुई आलोचना का भी मिला जवाब

हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर उन्हें उम्र और फिटनेस के मुद्दे पर ट्रोल किया गया था। लेकिन सलमान की यह वर्कआउट पोस्ट उनके आलोचकों के लिए करारा जवाब बन गई। उन्होंने यह दिखा दिया कि असली ताकत उम्र में नहीं, इरादों में होती है।

सेलेब्स ने की तारीफ, फैंस ने बरसाया प्यार

उनकी पोस्ट पर रणवीर सिंह ने "Hard Work" लिखते हुए कमेंट किया, तो वहीं वरुण धवन और अन्य सितारों ने फायर इमोजी से सलमान को सराहा। वीर पहाड़िया ने उन्हें "King" कहकर सम्मानित किया।

धमकी देने वाला कौन है?

पुलिस जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा निवासी मयंक पांड्या है। परिजनों का दावा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और 11 वर्षों से उसका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस ने उसे थाने में पेश होने के लिए तीन दिन का नोटिस दिया है और फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-the-threat-salman-khans-domineering-style-said-viral-thank/article-17786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.