- Hindi News
- बालीवुड
- कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग को लेकर AICWA की चिंता, PM मोदी से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग को लेकर AICWA की चिंता, PM मोदी से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
Bollywod
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे 'कैप्स कैफे' पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग ने न केवल भारतीय समुदाय को चौंकाया है, बल्कि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) को भी गहरी चिंता में डाल दिया है।
एसोसिएशन ने इस हमले को आतंकी कार्रवाई बताते हुए भारत सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है।
AICWA ने पीएम मोदी से की अपील
AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वे इस हमले को गंभीरता से लेते हुए कनाडा सरकार से उच्चस्तरीय बातचीत करें, ताकि कपिल शर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। संगठन ने इसे भारतीय कलाकारों की सुरक्षा से जुड़ा राष्ट्रीय चिंता का विषय बताया है।
खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है, जो भारत की NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा बताया जा रहा है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, लाडी ने सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो भी साझा किया और कपिल शर्मा से माफी की सार्वजनिक मांग की।
टिप्पणी से नाराज होकर हुई फायरिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा की ओर से निहंग सिखों पर की गई कथित टिप्पणी से खफा होकर लाडी ने अपने साथी तूफान सिंह के साथ मिलकर हमला किया। हालांकि, यह टिप्पणी किस कार्यक्रम या शो से संबंधित थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
हमलावरों की धमकी: माफी नहीं तो अंजाम भुगतना होगा
वीडियो में हरजीत लाडी और तूफान सिंह कपिल शर्मा को माफी मांगने की चेतावनी देते दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कपिल के मैनेजर से संपर्क करने की कई कोशिशें विफल होने पर उन्होंने यह कदम उठाया।
हमले में कोई घायल नहीं, लेकिन सुरक्षा को लेकर डर बढ़ा
इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कैफे के बाहर गाड़ी से गोलियां चलाता साफ नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
AICWA ने सरकार से कलाकारों की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
AICWA ने कहा कि विदेशों में बसे भारतीय कलाकार भारत की संस्कृति, पहचान और गौरव के प्रतीक हैं, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। संगठन ने मांग की कि केंद्र सरकार कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर कनाडा सरकार से औपचारिक कूटनीतिक चर्चा करे।
कपिल और गिन्नी ने शुरू किया था कैफे बिज़नेस
कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर इस कैफे की शुरुआत की थी। उन्होंने 7 जुलाई को 'कैप्स कैफे' का उद्घाटन किया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए