ऐश्वर्या-अभिषेक हैं साथ, एक ही रंग में रंगे आए नजर तो खुशी से झूमे फैंस, उतारी नजर

Bollywood NEWS

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही कपल के तलाक की अफवाहें भी उड़ी थीं। इस बीच हाल ही में दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते कुछ महीनों से तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर चर्चा में बने रहे। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब कपल ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग शिरकत की। इसके बाद लंबे समय तक दोनों साथ नजर नहीं आए। पिछले दिनों दोनों एक फंक्शन में साथ नजर आए थे और अब एक बार फिर दोनों साथ दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में साथ पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आशुतोष गोवारीकर के बेटे के शादी के फंक्शन में साथ पहुंचे और इस दौरान दोनों एक साथ बेहद खुश दिखाई दिए। इवेंट में जहां ऐश्वर्या और अभिषेक ट्विनिंग करते दिखे। ऐश्वर्या ने जहां व्हाइट सूट पहना था वहीं अभिषेक व्हाइट शेरवानी में नजर आए। दोनों की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कई ने तो कपल की नजर उतारना ही शुरू कर दिया।

साथ में खुश दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या वेडिंग वेन्यू पर इस्कॉन मंदिर के प्रचारक हरिनाम दास से मिले और उनसे बात करते दिखे। अभिषेक ने हाथ जोड़कर हरिनाम दास का अभिवादन किया और इस दौरान ऐश्वर्या उनके साथ खड़ी दिखीं। इन तस्वीरों को हरिनाम दास ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिन पर यूजर कमेंट करते नहीं थक रहे।

हरिनाम दास ने शेयर की तस्वीरें

ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए हरिनाम दास ने कैप्शन में लिखा- 'दो खूबसूरत और विनम्र आत्माओं, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ वृन्दावन धाम का आशीर्वाद साझा करने में खुशी हुई। कृष्ण की दया सदैव उन पर बनी रहे! साथ ही उन्हें श्री श्री राधा वृन्दावन चंद्र जी का आशीर्वाद लेने के लिए आगामी विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में भी आमंत्रित किया।'

आराध्या के स्कूल फंक्शन में भी साथ दिखे थे ऐश्वर्या-अभिषेक

पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के तलाक को लेकर नई चर्चा शुरू हो जाती है। जिसके चलते कपल के फैंस भी काफी चिंतित हो गए। लेकिन, हर बार ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की अफवाहें, अफवाहें ही बनकर रह गईं। कपल को बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में भी साथ देखा गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ऐश्वर्या-अभिषेक हैं साथ, एक ही रंग में रंगे आए नजर तो खुशी से झूमे फैंस, उतारी नजर

Bollywood NEWS

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते कुछ महीनों से तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर चर्चा में बने रहे। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब कपल ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग शिरकत की। इसके बाद लंबे समय तक दोनों साथ नजर नहीं आए। पिछले दिनों दोनों एक फंक्शन में साथ नजर आए थे और अब एक बार फिर दोनों साथ दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में साथ पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आशुतोष गोवारीकर के बेटे के शादी के फंक्शन में साथ पहुंचे और इस दौरान दोनों एक साथ बेहद खुश दिखाई दिए। इवेंट में जहां ऐश्वर्या और अभिषेक ट्विनिंग करते दिखे। ऐश्वर्या ने जहां व्हाइट सूट पहना था वहीं अभिषेक व्हाइट शेरवानी में नजर आए। दोनों की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कई ने तो कपल की नजर उतारना ही शुरू कर दिया।

साथ में खुश दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या वेडिंग वेन्यू पर इस्कॉन मंदिर के प्रचारक हरिनाम दास से मिले और उनसे बात करते दिखे। अभिषेक ने हाथ जोड़कर हरिनाम दास का अभिवादन किया और इस दौरान ऐश्वर्या उनके साथ खड़ी दिखीं। इन तस्वीरों को हरिनाम दास ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिन पर यूजर कमेंट करते नहीं थक रहे।

हरिनाम दास ने शेयर की तस्वीरें

ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए हरिनाम दास ने कैप्शन में लिखा- 'दो खूबसूरत और विनम्र आत्माओं, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ वृन्दावन धाम का आशीर्वाद साझा करने में खुशी हुई। कृष्ण की दया सदैव उन पर बनी रहे! साथ ही उन्हें श्री श्री राधा वृन्दावन चंद्र जी का आशीर्वाद लेने के लिए आगामी विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में भी आमंत्रित किया।'

आराध्या के स्कूल फंक्शन में भी साथ दिखे थे ऐश्वर्या-अभिषेक

पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के तलाक को लेकर नई चर्चा शुरू हो जाती है। जिसके चलते कपल के फैंस भी काफी चिंतित हो गए। लेकिन, हर बार ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की अफवाहें, अफवाहें ही बनकर रह गईं। कपल को बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में भी साथ देखा गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/aishwarya-abhishek-is-with-a-look-in-the-same-color-then/article-12688

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.