18वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या-अभिषेक की फैमिली फोटो वायरल, तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक!

Bollywod

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को आज 18 साल पूरे हो चुके हैं। 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधे इस स्टार कपल ने अपनी सालगिरह पर बेटी आराध्या के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कर फैंस को खास तोहफा दिया। खास बात यह है कि ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद अभिषेक संग कोई पोस्ट शेयर की है, वो भी ऐसे समय जब दोनों के बीच तलाक की अफवाहें चर्चा में रहीं।

फिल्मी पर्दे से रियल लाइफ तक का सफर

ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी भी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही। दोनों ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘कुछ ना कहो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। उस वक्त अभिषेक करिश्मा कपूर से सगाई कर चुके थे और ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन समय के साथ दोनों के रास्ते बदल गए।

'गुरु' की बालकनी में हुआ था प्रपोजल

साल 2006 में जब 'धूम 2' की शूटिंग चल रही थी, तब दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। इसके बाद 'कजरा रे' और 'गुरु' जैसी फिल्मों ने दोनों की बॉन्डिंग को और मजबूत किया। अभिषेक ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘गुरु’ के प्रीमियर के बाद न्यू यॉर्क की सर्दी में एक बालकनी में खड़े होकर उन्होंने ऐश्वर्या से शादी का प्रस्ताव रखा, और ऐश ने बिना किसी झिझक के ‘हां’ कह दिया।

14 जनवरी 2007 को हुई सगाई, 20 अप्रैल को रचाई शादी

फिल्म ‘गुरु’ के रिलीज होते ही दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी। और कुछ महीनों बाद, 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के मुंबई स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ में पारंपरिक बंगाली और नॉर्थ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी हुई।

40 करोड़ की शाही शादी, 75 लाख का लहंगा

यह शादी उस वक्त की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। ऐश्वर्या ने शादी के दिन डिजाइनर नीता लुल्ला की बनाई साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है। इस साड़ी में गोल्डन ज़री, स्वारोवस्की क्रिस्टल और हैवी एंब्रॉयडरी थी।

तलाक की अटकलें और अलग-अलग वेकेशन ने बढ़ाई हलचल

बीते वर्ष कपल के बीच अनबन की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों ने अलग-अलग एंट्री की थी, जिसके बाद से तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं। यही नहीं, ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ अकेले छुट्टियां भी बिताईं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला।

सालगिरह पर एकजुट तस्वीर से शांत हुई अफवाहें

हालांकि सालगिरह के मौके पर शेयर की गई फैमिली तस्वीर ने इन तमाम अफवाहों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

18वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या-अभिषेक की फैमिली फोटो वायरल, तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक!

Bollywod

फिल्मी पर्दे से रियल लाइफ तक का सफर

ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी भी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही। दोनों ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘कुछ ना कहो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। उस वक्त अभिषेक करिश्मा कपूर से सगाई कर चुके थे और ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन समय के साथ दोनों के रास्ते बदल गए।

'गुरु' की बालकनी में हुआ था प्रपोजल

साल 2006 में जब 'धूम 2' की शूटिंग चल रही थी, तब दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। इसके बाद 'कजरा रे' और 'गुरु' जैसी फिल्मों ने दोनों की बॉन्डिंग को और मजबूत किया। अभिषेक ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘गुरु’ के प्रीमियर के बाद न्यू यॉर्क की सर्दी में एक बालकनी में खड़े होकर उन्होंने ऐश्वर्या से शादी का प्रस्ताव रखा, और ऐश ने बिना किसी झिझक के ‘हां’ कह दिया।

14 जनवरी 2007 को हुई सगाई, 20 अप्रैल को रचाई शादी

फिल्म ‘गुरु’ के रिलीज होते ही दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी। और कुछ महीनों बाद, 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के मुंबई स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ में पारंपरिक बंगाली और नॉर्थ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी हुई।

40 करोड़ की शाही शादी, 75 लाख का लहंगा

यह शादी उस वक्त की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। ऐश्वर्या ने शादी के दिन डिजाइनर नीता लुल्ला की बनाई साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है। इस साड़ी में गोल्डन ज़री, स्वारोवस्की क्रिस्टल और हैवी एंब्रॉयडरी थी।

तलाक की अटकलें और अलग-अलग वेकेशन ने बढ़ाई हलचल

बीते वर्ष कपल के बीच अनबन की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों ने अलग-अलग एंट्री की थी, जिसके बाद से तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं। यही नहीं, ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ अकेले छुट्टियां भी बिताईं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला।

सालगिरह पर एकजुट तस्वीर से शांत हुई अफवाहें

हालांकि सालगिरह के मौके पर शेयर की गई फैमिली तस्वीर ने इन तमाम अफवाहों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/aishwarya-abhisheks-family-photo-on-18th-anniversary-breaks-on-rumors-of/article-18177

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.