- Hindi News
- बालीवुड
- गणपति दर्शन को पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या
गणपति दर्शन को पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या
Bollywood NEWS
गणेश चतुर्थी के उत्सव में फिल्मी सितारे भी भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई के प्रसिद्ध जीएसबी गणपति पंडाल पहुंचीं।
मां-बेटी ने भक्तों के बीच से गुजरकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
फैंस के साथ फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल
दर्शन के दौरान ऐश्वर्या और आराध्या ने पारंपरिक लुक कैरी किया। दोनों ने पंडाल में मौजूद फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहां मौजूद भीड़ ने मां-बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
खुले बालों पर उठे सवाल
पंडाल दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या और आराध्या के खुले बालों को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा – “कम से कम मंदिर में तो बाल बांध लेना चाहिए।” हालांकि, कई फैंस ने ऐश्वर्या की सादगी और श्रद्धा की तारीफ भी की।
फिल्मों और निजी जीवन को लेकर चर्चा
ऐश्वर्या राय पिछली बार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन: I और II में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी। निजी जीवन को लेकर लंबे समय से उनकी और अभिषेक बच्चन की अलगाव की खबरें थीं, लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग चुका है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए