अजय, अक्षय और रणवीर, सब पर भारी पड़े कार्तिक आर्यन, बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल भुलैया 3’ ने कोहराम मचा दिया

Bollywood NEWS

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. ये फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली पिक्चर बन गई है. इसने सिंघम अगेन को तगड़ी फाइट दी है.

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. ‘भूल भुलैया 3’ अजय देवगन की मल्टीस्टारर ‘सिंघम अगेन’ के साथ रिलीज़ हुई है. ऐसे में माना जा रहा था कि कार्तिक की फिल्म को इस बड़े क्लैश से तगड़ा नुकसान होगा. पर मामला उल्टा पड़ गया है. कार्तिक ने अकेले ही अजय की पूरी टोली को तगड़ी फाइट दी है. कार्तिक बॉक्स ऑफिस के सिंघम बनकर उभरे हैं.

‘भूल भुलैया 3’ की कार्तिक आर्यन और विद्या बालन ने जिस तरह से प्रमोट किया था, उससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी. पर इसने तो उम्मीदों से ज्यादा कमाई कर हर किसी को सकते में डाल दिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर पहले दिन 35.5* करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है. वहीं इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ भी ‘सिंघम अगेन’ करीब 43 करोड़ ही कमा पाई है. कार्तिक की ये फिल्म लोगों को भी खूब पसंद आ रही है. पहले दिन फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि शनिवार और रविवार को ये आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है.

कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ‘भूल भुलैया 3’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इसके अलावा ये फिल्म कार्तिक आर्यन की भी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. इससे पहले 2022 में आई ‘भूल भुलैया 2’ कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनिंग थी. उस फिल्म ने 14.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में कार्तिक की ‘लव आज कल’ दूसरे नंबर पर है.

कार्तिक की टॉप 6 ओपनिंग

  • भूल भुलैया 3- 35.5*
  • भूल भुलैया 2- 14.11
  • लव आज कल- 12
  • सत्यप्रेम की कथा- 9.25
  • पति पत्नी और वो- 9.10
  • लुका छुपी- 8.01

भूल भुलैया 3 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. सबसे पहले भूल भुलैया आई थी. 2007 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और इसे खूब पसंद किया गया था. फिर 2022 में भूल भुलैया 2 आई, जिसमें कहानी से स्टारकास्ट और निर्देशक तक, सबकुछ बदल दिया गया था. अब इसका तीसरा पार्ट आया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अजय, अक्षय और रणवीर, सब पर भारी पड़े कार्तिक आर्यन, बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल भुलैया 3’ ने कोहराम मचा दिया

Bollywood NEWS

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. ‘भूल भुलैया 3’ अजय देवगन की मल्टीस्टारर ‘सिंघम अगेन’ के साथ रिलीज़ हुई है. ऐसे में माना जा रहा था कि कार्तिक की फिल्म को इस बड़े क्लैश से तगड़ा नुकसान होगा. पर मामला उल्टा पड़ गया है. कार्तिक ने अकेले ही अजय की पूरी टोली को तगड़ी फाइट दी है. कार्तिक बॉक्स ऑफिस के सिंघम बनकर उभरे हैं.

‘भूल भुलैया 3’ की कार्तिक आर्यन और विद्या बालन ने जिस तरह से प्रमोट किया था, उससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी. पर इसने तो उम्मीदों से ज्यादा कमाई कर हर किसी को सकते में डाल दिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर पहले दिन 35.5* करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है. वहीं इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ भी ‘सिंघम अगेन’ करीब 43 करोड़ ही कमा पाई है. कार्तिक की ये फिल्म लोगों को भी खूब पसंद आ रही है. पहले दिन फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि शनिवार और रविवार को ये आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है.

कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ‘भूल भुलैया 3’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इसके अलावा ये फिल्म कार्तिक आर्यन की भी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. इससे पहले 2022 में आई ‘भूल भुलैया 2’ कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनिंग थी. उस फिल्म ने 14.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में कार्तिक की ‘लव आज कल’ दूसरे नंबर पर है.

कार्तिक की टॉप 6 ओपनिंग

  • भूल भुलैया 3- 35.5*
  • भूल भुलैया 2- 14.11
  • लव आज कल- 12
  • सत्यप्रेम की कथा- 9.25
  • पति पत्नी और वो- 9.10
  • लुका छुपी- 8.01

भूल भुलैया 3 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. सबसे पहले भूल भुलैया आई थी. 2007 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और इसे खूब पसंद किया गया था. फिर 2022 में भूल भुलैया 2 आई, जिसमें कहानी से स्टारकास्ट और निर्देशक तक, सबकुछ बदल दिया गया था. अब इसका तीसरा पार्ट आया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/ajay-akshay-and-ranveer-were-overshadowed-by-kartik-aryan-bhool/article-2541

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.