- Hindi News
- बालीवुड
- अजय देवगन का ‘झूम शराबी’ धमाका: 18 घंटे में 7.1 मिलियन व्यूज, बॉबी देओल के ‘जमाल कुडू’ को दी सीधी टक...
अजय देवगन का ‘झूम शराबी’ धमाका: 18 घंटे में 7.1 मिलियन व्यूज, बॉबी देओल के ‘जमाल कुडू’ को दी सीधी टक्कर
Bollywood
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का दूसरा गाना ‘झूम शराबी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
हनी सिंह द्वारा गाया गया यह गाना महज 18 घंटे में 7.1 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है और यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हो गया है।
इस गाने में अजय देवगन का डांस स्टाइल और कंधे पर रखे कांच के गिलास के साथ किया गया परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि दर्शक अब इसकी तुलना बॉबी देओल के सुपरहिट गाने ‘जमाल कुडू’ (Animal) से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा — “लॉर्ड बॉबी को टक्कर मिल गई! सिर पर नहीं, अब कंधे पर गिलास आ गया है।” वहीं दूसरे ने कहा, “हनी सिंह बाबा ने माहौल सेट कर दिया।”
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के साथ रकुलप्रीत सिंह की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। फिल्म में आर. माधवन अहम किरदार निभा रहे हैं और यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साल 2025 अजय देवगन के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां ‘आजाद’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, वहीं ‘रेड 2’ ने जबरदस्त कमाई की। अब ‘दे दे प्यार दे 2’ से फैंस को एक बार फिर बड़ी उम्मीदें हैं।
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘झूम शराबी’ गाना ‘जमाल कुडू’ के 169 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा या नहीं।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए