अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

Bollywood NEWS

मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित तृषा कृष्णन और अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर 'विदामुयार्ची' ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस साउथ इंडियन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी धमाकेदार कमाई की थी।

तृषा कृष्णन और अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर 'विदामुयार्ची' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धुंआधार कलेक्शन करने के बाद अब रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिर पर छप्पर फाड़ कमाई कर धूम मचा दी है। फिल्म को लोगों से सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज हुई अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने ओपनिंग डे उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'विदामुयार्ची' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस बीच पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है।

विदामुयार्ची की पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें तमिलनाडु से 21.5 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ। जबकि फिल्म ने तमिलनाडु में धांसू कमाई की। वहीं तेलुगु और हिंदी में भी शानदार कलेक्शन किया। अजित कुमार ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर 2 साल बाद कमबैक कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'विदामुयार्ची' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 22 करोड़ से ओपनिंग की है। खास बात तो यह है कि अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' का तमिलनाडु के थिएटर में सुबह 4 बजे का शो लगा था। किसी ने उम्मीद भी नहीं कि थी की इतनी सुबह के शो हाउसफुल हो जाएंगे।

विदामुयार्ची कितनी रही ऑक्यूपेंसी

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'विदामुयार्ची' की सिनेमाघरों में पहले दिन तमिलनाडु में कुल 61.23% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। इस बीच, तेलुगु और हिंदी बाजारों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.82% और 16.02% थी जो की ना के बराबर थी। बता दें कि सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित और मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित 'विदामुयार्ची' में अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव भी हैं। 'विदामुयार्ची' तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर है जो दुनिया भर में 4 भाषा में रिलीज की गई है। इस मूवी का स्क्रीनप्ले 1997 की अमेरिकी फिल्म 'ब्रेकडाउन' का एडेप्टेशन है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

Bollywood NEWS

तृषा कृष्णन और अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर 'विदामुयार्ची' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धुंआधार कलेक्शन करने के बाद अब रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिर पर छप्पर फाड़ कमाई कर धूम मचा दी है। फिल्म को लोगों से सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज हुई अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने ओपनिंग डे उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'विदामुयार्ची' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस बीच पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है।

विदामुयार्ची की पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें तमिलनाडु से 21.5 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ। जबकि फिल्म ने तमिलनाडु में धांसू कमाई की। वहीं तेलुगु और हिंदी में भी शानदार कलेक्शन किया। अजित कुमार ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर 2 साल बाद कमबैक कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'विदामुयार्ची' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 22 करोड़ से ओपनिंग की है। खास बात तो यह है कि अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' का तमिलनाडु के थिएटर में सुबह 4 बजे का शो लगा था। किसी ने उम्मीद भी नहीं कि थी की इतनी सुबह के शो हाउसफुल हो जाएंगे।

विदामुयार्ची कितनी रही ऑक्यूपेंसी

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'विदामुयार्ची' की सिनेमाघरों में पहले दिन तमिलनाडु में कुल 61.23% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। इस बीच, तेलुगु और हिंदी बाजारों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.82% और 16.02% थी जो की ना के बराबर थी। बता दें कि सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित और मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित 'विदामुयार्ची' में अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव भी हैं। 'विदामुयार्ची' तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर है जो दुनिया भर में 4 भाषा में रिलीज की गई है। इस मूवी का स्क्रीनप्ले 1997 की अमेरिकी फिल्म 'ब्रेकडाउन' का एडेप्टेशन है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/ajit-kumars-vidamuyarchi-played-bumper-earnings-at-the-box-office/article-9667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.