शहजादियों की तरह आई अक्षय कुमार की भांजी, मामा का हाथ थामे हुई एंट्री

Bollywood NEWS

बीती शाम अक्षय कुमार अपनी खूबसूरत भांजी के साथ नजर आए। दोनों ने बेहद ग्लैमरस अंदाज में एंट्री की। साथ में इनती झलकियां सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अक्षय कुमार की भांजी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

साल 2025 बॉलीवुड में स्टारकिड्स का साल होने वाला है। इस साल कई सितारों के बच्चे अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई फेमस फैमिली के बच्चे डेब्यू की तैयारी में हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या ये विरासत को आगे ले जा पाएंगे या फिर नहीं। राशा थडानी, इब्राहिम अली खान, अमन देवगन के बाद अब अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मामा अक्षय कुमार ने खुद अपनी भांजी के डेब्यू का ऐलान किया। अब दोनों एक साथ नजर आए हैं, वो भी काफी स्टालिश अंदाज में। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन पर से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। इन्हें देखने के बाद लोग अक्षय कुमार की भांजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अक्षय के साथ सिमर की शानदार एंट्री

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार ऑल व्हाइट सूट में सूटेड-बूटेड अपनी भांजी का हाथ थामे एंट्री करते हैं। अक्षय कुमार की भांजी सिमर सैटिन व्हाइट गाउन, हाई हील्स और हल्के मेकअप में बेहद खूबसूरत लगीं। उनका लुक किसी शहजादी जैसा था। अक्षय कुमार ने सिमर की एंट्री को और भी खास बना दिया। अक्षय सीढ़ियों से उतरते हुए सिमर का हाथ थामे रहे और फिर कैमरों के सामने दोनों ने साथ में पोज दिए। अब इस वीडियो पर लोग प्यार लुटा रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन से इसका कमेंट बॉक्स भर गया है। 

लोगों का रिएक्शन

एक शख्स ने लिखा, 'ये बिल्कुल अपने मामा पर गई है- शार्प और क्लासी।' एक और शख्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ये कितनी हसीन है।' एक यूजर ने सिमर को लकी भांजी कहा तो एक शख्स ने उनकी मुस्कान की तुलना कैटरीना कैफ से की। एक शख्स ने लिखा, 'बॉलीवुड को ऐसे खूबसूरत चेहरे की जरूरत थी।' एक शख्स ने तो सीधे तौर पर कहा कि सिमर इंद्रलोक से उतरी परी की तरह लग रही हैं। कई लोगों ने सिमर बाकी स्टारकिड्स की तुलना में सबसे बेहतर करार दिया।

यहां देखें वीडियो

कौन हैं सिमर

आपको बता दें कि सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी की बात करें तो, सिमर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। सिमर भाटिया अपने मामा के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो देश के सबसे चहेते फिल्म सितारों में से एक हैं। बॉलीवुड में सिमर भाटिया के बड़े ब्रेक की बात करें तो वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगी। इस फिल्म को श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। रियल एस्टेट टाइकून, सुरेंद्र हीरानंदानी से अलका की शादी हुई है। साल 2012 में दोनों ने दूसरी शादी की। अलका और उनके पहले पति की सिमर बेटी हैं। 

ऐसे होगी सिमर की फिल्म की कहानी

श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस सेकेंड' लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित है। यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि सिमर एक शानदार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक के साथ काम कर रही हैं। 6 जनवरी, 2025 को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक न्यूजपेपर कटिंग की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी भतीजी सिमर भाटिया के डेब्यू की जानकारी दी गई थी। अक्षय ने इसके साथ सिमर के लिए एक नोट भी लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शहजादियों की तरह आई अक्षय कुमार की भांजी, मामा का हाथ थामे हुई एंट्री

Bollywood NEWS

साल 2025 बॉलीवुड में स्टारकिड्स का साल होने वाला है। इस साल कई सितारों के बच्चे अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई फेमस फैमिली के बच्चे डेब्यू की तैयारी में हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या ये विरासत को आगे ले जा पाएंगे या फिर नहीं। राशा थडानी, इब्राहिम अली खान, अमन देवगन के बाद अब अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मामा अक्षय कुमार ने खुद अपनी भांजी के डेब्यू का ऐलान किया। अब दोनों एक साथ नजर आए हैं, वो भी काफी स्टालिश अंदाज में। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन पर से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। इन्हें देखने के बाद लोग अक्षय कुमार की भांजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अक्षय के साथ सिमर की शानदार एंट्री

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार ऑल व्हाइट सूट में सूटेड-बूटेड अपनी भांजी का हाथ थामे एंट्री करते हैं। अक्षय कुमार की भांजी सिमर सैटिन व्हाइट गाउन, हाई हील्स और हल्के मेकअप में बेहद खूबसूरत लगीं। उनका लुक किसी शहजादी जैसा था। अक्षय कुमार ने सिमर की एंट्री को और भी खास बना दिया। अक्षय सीढ़ियों से उतरते हुए सिमर का हाथ थामे रहे और फिर कैमरों के सामने दोनों ने साथ में पोज दिए। अब इस वीडियो पर लोग प्यार लुटा रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन से इसका कमेंट बॉक्स भर गया है। 

लोगों का रिएक्शन

एक शख्स ने लिखा, 'ये बिल्कुल अपने मामा पर गई है- शार्प और क्लासी।' एक और शख्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ये कितनी हसीन है।' एक यूजर ने सिमर को लकी भांजी कहा तो एक शख्स ने उनकी मुस्कान की तुलना कैटरीना कैफ से की। एक शख्स ने लिखा, 'बॉलीवुड को ऐसे खूबसूरत चेहरे की जरूरत थी।' एक शख्स ने तो सीधे तौर पर कहा कि सिमर इंद्रलोक से उतरी परी की तरह लग रही हैं। कई लोगों ने सिमर बाकी स्टारकिड्स की तुलना में सबसे बेहतर करार दिया।

यहां देखें वीडियो

कौन हैं सिमर

आपको बता दें कि सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी की बात करें तो, सिमर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। सिमर भाटिया अपने मामा के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो देश के सबसे चहेते फिल्म सितारों में से एक हैं। बॉलीवुड में सिमर भाटिया के बड़े ब्रेक की बात करें तो वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगी। इस फिल्म को श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। रियल एस्टेट टाइकून, सुरेंद्र हीरानंदानी से अलका की शादी हुई है। साल 2012 में दोनों ने दूसरी शादी की। अलका और उनके पहले पति की सिमर बेटी हैं। 

ऐसे होगी सिमर की फिल्म की कहानी

श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस सेकेंड' लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित है। यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि सिमर एक शानदार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक के साथ काम कर रही हैं। 6 जनवरी, 2025 को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक न्यूजपेपर कटिंग की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी भतीजी सिमर भाटिया के डेब्यू की जानकारी दी गई थी। अक्षय ने इसके साथ सिमर के लिए एक नोट भी लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/akshay-kumars-niece-holding-the-hand-of-niece-held-the/article-12604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.