सिकंदर एडवांस बुकिंग: सलमान खान की फिल्म ने एडवांस में धड़ल्ले से छापे नोट, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

Bollywood NEWS

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग में 45,688 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी है। अगर इसी तरह कलेक्शन होता रहा तो एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन धमाकेदार कमाई की है। रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' ने बंपर कमाई करना शुरू कर दी है। ईद पर रिलीज होने वाली इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। कुछ ही घंटों में, 45,688 से ज्यादा टिकटें बिक गईं, जिसमें अकेले हिंदी 2डी वर्शन में 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर फिल्म ने टिकट बिक्री में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जिसमें पूरे भारत में कुल 7,952 शो शेड्यूल किए गए हैं।

सलमान खान की सिकंदर के बिक गए इतने टिकट

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दिल्ली में 22.62 लाख टिकट बिक चुके हैं। वहीं राजस्थान 13.38 लाख और महाराष्ट्र 21.13 लाख टिकट की बिक्री हुई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में अब तक सबसे कम बिक्री हुई है, जहां सिर्फ 1,15 हजार टिकट बुक हुए हैं। कुछ जगह में धीमी शुरुआत के बावजूद, फिल्म अपने शुरुआती हफ्ते में लगभग 50 करोड़ रुपये कमा लेगी। शुरुआती बिजनेस के अनुसार, माना जा रहा है कि रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' बजट से ज्यादा कमा लेगी और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद नया रिकॉर्ड बना देगी।

बॉक्स ऑफिस पर होगा सलमान खान का धमाका

'सिकंदर' की रिलीज में सिर्फ पांच दिन बाकी हैं और इस दौरान टिकटों की ब्रिकी तेजी से हो रही है। ऐसे में अब देखना यह है कि सलमान खान की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितना कमाई कर पाती है। ईद के मौके पर सिनेमाघरों में सलमान खान का जलवा देखने के लिए हर कोई बेताब है।

बॉलीवुड की नई जोड़ी

30 मार्च को 'सिकंदर' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसमें सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसका डायरेक्शन एआर मुरुगदास ने किया है। सलमान खान आखिरी बार स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' में दिखाई दिए थे जो सुपरहिट साबित हुई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सिकंदर एडवांस बुकिंग: सलमान खान की फिल्म ने एडवांस में धड़ल्ले से छापे नोट, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

Bollywood NEWS

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन धमाकेदार कमाई की है। रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' ने बंपर कमाई करना शुरू कर दी है। ईद पर रिलीज होने वाली इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। कुछ ही घंटों में, 45,688 से ज्यादा टिकटें बिक गईं, जिसमें अकेले हिंदी 2डी वर्शन में 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर फिल्म ने टिकट बिक्री में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जिसमें पूरे भारत में कुल 7,952 शो शेड्यूल किए गए हैं।

सलमान खान की सिकंदर के बिक गए इतने टिकट

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दिल्ली में 22.62 लाख टिकट बिक चुके हैं। वहीं राजस्थान 13.38 लाख और महाराष्ट्र 21.13 लाख टिकट की बिक्री हुई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में अब तक सबसे कम बिक्री हुई है, जहां सिर्फ 1,15 हजार टिकट बुक हुए हैं। कुछ जगह में धीमी शुरुआत के बावजूद, फिल्म अपने शुरुआती हफ्ते में लगभग 50 करोड़ रुपये कमा लेगी। शुरुआती बिजनेस के अनुसार, माना जा रहा है कि रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' बजट से ज्यादा कमा लेगी और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद नया रिकॉर्ड बना देगी।

बॉक्स ऑफिस पर होगा सलमान खान का धमाका

'सिकंदर' की रिलीज में सिर्फ पांच दिन बाकी हैं और इस दौरान टिकटों की ब्रिकी तेजी से हो रही है। ऐसे में अब देखना यह है कि सलमान खान की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितना कमाई कर पाती है। ईद के मौके पर सिनेमाघरों में सलमान खान का जलवा देखने के लिए हर कोई बेताब है।

बॉलीवुड की नई जोड़ी

30 मार्च को 'सिकंदर' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसमें सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसका डायरेक्शन एआर मुरुगदास ने किया है। सलमान खान आखिरी बार स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' में दिखाई दिए थे जो सुपरहिट साबित हुई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/alexander-advance-booking-salman-khans-film-earned-so-many-crores/article-15495

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.