विकी कौशल की छावा को पछाड़ सिकंदर बना पाएगी 2025 में दबदबा?

Sports Desk

सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए दिन गिन रही है. फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ घंटे बचे हैं. इस दौरान फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है. ईद का मौका है. और भाईजान का आगमन हो रहा है. इस आगमन की भनक का अंदाजा आपको फिल्म की एडवांस बुकिंग से चल जाएगा.

भाईजान ने अपना वादा निभाया. साल 2024 में उनकी फिल्म ईद के मौके पर आने को तैयार है. फैंस उत्सुक हैं. उनकी बेकरारी बढ़ती जा रही है. फिल्म के जरिए साउथ और बॉलीवुड का खास मिलन पहली बार हो रहा है. पहली दफा सलमान खान के अपोजट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल भी हैं. फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है जिन्होंने आमिर खान के साथ गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी. अब वे सलमान खान के साथ कोलाबोरेट कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज होने में तो थोड़ा सा समय है लेकिन इसके बीच ये फिल्म एडवांस बुकिंग में काफी तगड़ा कलेक्शन कर रही है. आलम तो ये है कि ये फिल्म पहले ही दिन विकी कौशल की छावा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है और ये फिल्म सिनेमाघरों में तबाही लाने की मंशा के साथ आने वाली है. फिल्म की खास बात ये है कि इसमें लव ट्राएंगल दिखाया गया है. ऊपर से भाईजान भी एक गैप के बाद ईद पर आ रहे हैं. और इसका असर सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. फिल्म के अब तक 2.3 लाख टिकट्स बिक गए हैं जिससे फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अभी फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी एक दिन शेष है. इस लिहाज से देखा जाए तो ये फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जो फिल्म के लिए एक फायदे की बात है.

पहले दिन कितना कमाएगी सिकंदर

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन सलमान खान की सिकंदर अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म अभी एडवांस बुकिंग में अच्छा कर रही है. इसके अलावा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बिना एडवांस बुकिंग के भी 20 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर ले जाएगी इस लिहास से ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर फिल्म 28 करोड़ से लेकर 32 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर ये सलमान खान के लिए भी राहत की सांस होगी.

क्या टूटेगा विकी कौशल की छावा का रिकॉर्ड?

विकी कौशल की छावा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी 31 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन हिंदी में कर दिया था. वहीं अगर बात करें सिकंदर की तो अनुमान के मुताबिक भाईजान की ये फिल्म भी सिनेमाघरों ओपनिंग डे पर मिनिमम 28 करोड़ से लेकर 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है. मतलब की मामला टक्कर का होने वाला है. अब देखने वाली बात होगी कि इस टक्कर में कौन आगे बढ़ता है और साल 2025 का ताज अपने नाम करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विकी कौशल की छावा को पछाड़ सिकंदर बना पाएगी 2025 में दबदबा?

Sports Desk

भाईजान ने अपना वादा निभाया. साल 2024 में उनकी फिल्म ईद के मौके पर आने को तैयार है. फैंस उत्सुक हैं. उनकी बेकरारी बढ़ती जा रही है. फिल्म के जरिए साउथ और बॉलीवुड का खास मिलन पहली बार हो रहा है. पहली दफा सलमान खान के अपोजट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल भी हैं. फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है जिन्होंने आमिर खान के साथ गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी. अब वे सलमान खान के साथ कोलाबोरेट कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज होने में तो थोड़ा सा समय है लेकिन इसके बीच ये फिल्म एडवांस बुकिंग में काफी तगड़ा कलेक्शन कर रही है. आलम तो ये है कि ये फिल्म पहले ही दिन विकी कौशल की छावा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है और ये फिल्म सिनेमाघरों में तबाही लाने की मंशा के साथ आने वाली है. फिल्म की खास बात ये है कि इसमें लव ट्राएंगल दिखाया गया है. ऊपर से भाईजान भी एक गैप के बाद ईद पर आ रहे हैं. और इसका असर सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. फिल्म के अब तक 2.3 लाख टिकट्स बिक गए हैं जिससे फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अभी फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी एक दिन शेष है. इस लिहाज से देखा जाए तो ये फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जो फिल्म के लिए एक फायदे की बात है.

पहले दिन कितना कमाएगी सिकंदर

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन सलमान खान की सिकंदर अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म अभी एडवांस बुकिंग में अच्छा कर रही है. इसके अलावा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बिना एडवांस बुकिंग के भी 20 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर ले जाएगी इस लिहास से ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर फिल्म 28 करोड़ से लेकर 32 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर ये सलमान खान के लिए भी राहत की सांस होगी.

क्या टूटेगा विकी कौशल की छावा का रिकॉर्ड?

विकी कौशल की छावा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी 31 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन हिंदी में कर दिया था. वहीं अगर बात करें सिकंदर की तो अनुमान के मुताबिक भाईजान की ये फिल्म भी सिनेमाघरों ओपनिंग डे पर मिनिमम 28 करोड़ से लेकर 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है. मतलब की मामला टक्कर का होने वाला है. अब देखने वाली बात होगी कि इस टक्कर में कौन आगे बढ़ता है और साल 2025 का ताज अपने नाम करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/alexander-will-be-able-to-dominate-2025/article-15932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.