अल्लू अर्जुन ने दी पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि, एक्टर के पिता ने बोला- मैंने डॉक्टर्स से बात की और...

Bollywood NEWS

अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात की और बताया कि उन्होंने पीड़िता के परिवार को सहायता राशि दी है.

'पुष्पा 2 : द रूल' के मेकर्स के साथ ही एक्टर अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है. यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद की. अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया.

उन्होंने बताया कि लड़के और उसके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं.

अल्लू अरविंद ने कहा, ''मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है.” 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी. उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था.

घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला. अभिनेता के प्रबंधक भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट पाने के लिए परिवार के साथ संपर्क में हैं. परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से सहायता मिल रही है. भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक दिया था.

उन्होंने बताया था कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी. उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हममें से किसी को पहचाना नहीं. अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था. चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अल्लू अर्जुन ने दी पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि, एक्टर के पिता ने बोला- मैंने डॉक्टर्स से बात की और...

Bollywood NEWS

'पुष्पा 2 : द रूल' के मेकर्स के साथ ही एक्टर अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है. यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद की. अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया.

उन्होंने बताया कि लड़के और उसके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं.

अल्लू अरविंद ने कहा, ''मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है.” 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी. उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था.

घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला. अभिनेता के प्रबंधक भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट पाने के लिए परिवार के साथ संपर्क में हैं. परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से सहायता मिल रही है. भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक दिया था.

उन्होंने बताया था कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी. उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हममें से किसी को पहचाना नहीं. अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था. चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/allu-arjun-gave-assistance-of-rs-2-crore-to-the/article-6305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.