अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां, अब इन 5 पर नजर

Bollywood NEWS

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस के हर बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकलती नजर आ रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के महज सात दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ 'जवान-पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर्स को पीछे छोड़ दिया है।

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल-स्टारर पुष्पा 2: द रूल साल 2024 का सबसे सफल फिल्म बन गई है। फिल्म की रिलीज से पहले जैसी इससे उम्मीदें जताई जा रही थीं, बॉक्स ऑफिस पर ये उससे बढ़कर परफॉर्म कर रही है। फैंस को उम्मीद थी की पुष्पाः द राइज का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाएगा और कई बड़ी फिल्मों को रौंदते हुए आगे निकल जाएगी और अब ऐसा ही हो रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने साबित कर दिया है कि पुष्पा अब वाइल्ड फायर बन चुका है। इस फिल्म ने हाल ही में शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया दिया था और फिर रणबीर कपूर की 'एनिमल' के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार कर लिया है और भारत में भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। चलिए बताते हैं आपको अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में कितनी कमाई की है।

7वें दिन बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अब भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन इतिहास रच दिया है। पुष्पा 2 ने 7वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।  सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कमाई

हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले दिन 70.3 करोड़, दूसरे दिन 56.9 करोड़, तीसरे दिन 73.5 करोड़, चौथे दिन 85 करोड़, पांचवें दिन 46.4 करोड़ और छठे दिन 36 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। अब सातवें दिन भी फिल्म ने 30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिर्फ हिंदी भाषा से ही 7 दिनों में 398.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, भारत के नेट कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली एक्शन थ्रिलर पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई और हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। इसी के साथ फिल्म ने बॉलीवुड स्टार्स को ही नहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 की रिलीज को सात दिन हो चुके हैं और इन सात दिनों में इसने कई बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

7 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

1 हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसमें पुष्पा 2 पहले नंबर पर है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद 391.33 करोड़ के साथ जवान, 364.15 करोड़ के साथ पठान, 338.68 करोड़ के साथ रणबीर कपूर की एनिमल, 307 करोड़ के साथ स्त्री 2, 284 करोड़ के साथ गदर 2 और 268.63 करोड़ के साथ केजीएफ चैप्टर 2 हैं।

ग्लोबल कलेक्शन में इन 5 फिल्मों से पीछे

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को पांच फिल्मों से आगे निकलना होगा। हाईएस्ट इंडियन ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को आमिर खान की दंगल के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (2070.30 करोड़), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (1,788.06 करोड़), आरआरआर (1,230 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 (1,215 करोड़) और जवान (1,160 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन के मामले में अभी पुष्पा 2, बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के बाद चौथे नंबर पर है। फिल्म प्रभास की कल्कि 2898 एडी और शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां, अब इन 5 पर नजर

Bollywood NEWS

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल-स्टारर पुष्पा 2: द रूल साल 2024 का सबसे सफल फिल्म बन गई है। फिल्म की रिलीज से पहले जैसी इससे उम्मीदें जताई जा रही थीं, बॉक्स ऑफिस पर ये उससे बढ़कर परफॉर्म कर रही है। फैंस को उम्मीद थी की पुष्पाः द राइज का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाएगा और कई बड़ी फिल्मों को रौंदते हुए आगे निकल जाएगी और अब ऐसा ही हो रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने साबित कर दिया है कि पुष्पा अब वाइल्ड फायर बन चुका है। इस फिल्म ने हाल ही में शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया दिया था और फिर रणबीर कपूर की 'एनिमल' के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार कर लिया है और भारत में भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। चलिए बताते हैं आपको अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में कितनी कमाई की है।

7वें दिन बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अब भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन इतिहास रच दिया है। पुष्पा 2 ने 7वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।  सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कमाई

हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले दिन 70.3 करोड़, दूसरे दिन 56.9 करोड़, तीसरे दिन 73.5 करोड़, चौथे दिन 85 करोड़, पांचवें दिन 46.4 करोड़ और छठे दिन 36 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। अब सातवें दिन भी फिल्म ने 30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिर्फ हिंदी भाषा से ही 7 दिनों में 398.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, भारत के नेट कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली एक्शन थ्रिलर पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई और हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। इसी के साथ फिल्म ने बॉलीवुड स्टार्स को ही नहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 की रिलीज को सात दिन हो चुके हैं और इन सात दिनों में इसने कई बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

7 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

1 हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसमें पुष्पा 2 पहले नंबर पर है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद 391.33 करोड़ के साथ जवान, 364.15 करोड़ के साथ पठान, 338.68 करोड़ के साथ रणबीर कपूर की एनिमल, 307 करोड़ के साथ स्त्री 2, 284 करोड़ के साथ गदर 2 और 268.63 करोड़ के साथ केजीएफ चैप्टर 2 हैं।

ग्लोबल कलेक्शन में इन 5 फिल्मों से पीछे

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को पांच फिल्मों से आगे निकलना होगा। हाईएस्ट इंडियन ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को आमिर खान की दंगल के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (2070.30 करोड़), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (1,788.06 करोड़), आरआरआर (1,230 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 (1,215 करोड़) और जवान (1,160 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन के मामले में अभी पुष्पा 2, बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के बाद चौथे नंबर पर है। फिल्म प्रभास की कल्कि 2898 एडी और शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/allu-arjuns-pushpa-2-shook-the-box-office-broke-these/article-5254

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.