33 साल बाद भी कायम अमिताभ बच्चन-रजनीकांत की सुपरहिट जोड़ी का जलवा, 10 दिन में Vettaiyan ने इतने कमा डाले

Bollywood news

मौजूदा समय में बॉलीवुड की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. एक तरफ तृप्ति डिमरी की विकी विद्या का वो वाला वीडियो है वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा है. इसी बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म भी आई है जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं.

साउथ और बॉलीवुड सिनेमा अब काफी आगे बढ़ चुका है. अब इन दोनों स्ट्रीम की फिल्में अकेले ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ले रही हैं. पिछले कुछ सालों में शाहरुख खान, प्रभास और यश की फिल्मों ने ये कमाल किया है. ऐसे में इस फेहरिश्त में अपना नाम शामिल करने के लिए बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज मैदान में उतर आए हैं. दोनों ने 33 साल बाद फिर से किसी फिल्म में साथ काम किया है. फिल्म को पब्लिक का रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्म वेट्टैयन की. इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है. आइये जानते हैं कि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं.

वेट्टैयन ने भारत में 10 दिन में कितने रुपये कमाए?

वेट्टैयन को रिलीज हुए 10 दिन का समय हो चुका है और इस 10 दिन में फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. हिंदी ऑडियंस के बीच तो इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन साउथ में इसे खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने भारत की सभी भाषाओं में 10 दिनों में 124.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हिंदी में ये फिल्म सिर्फ 3.34 करोड़ ही कमा सकी है. इसके अलावा तमिल में इस फिल्म ने 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के धमाल मचा दिया है.MOVV

वेट्टैयन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?

वहीं दुनियाभर में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसके 9 दिनों की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. इन आंकड़ों से ये अंदाजा तो लगाया जाता है कि ये साउथ फिल्म विदेशों में भी बहुत पसंद की जा रही है. शानदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 8 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 302.12 करोड़ रुपये कमाने के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाली अमिताभ बच्चन की दूसरी फिल्म बन गई है. वहीं अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी की बात करें तो ये पिछली बार 33 साल पहले साल 1997 में हम फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में गोविंदा का भी अहम रोल था. अब 33 साल बाद भी इस बेमिशाल जोड़ी का जादू बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है.

कैसी है फिल्म वेट्टैयन?

ये तमिल भाषा की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसे टी जे ग्नानावेल ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, दुशारा विजायन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार भी शामिल हैं. देखने वाली बात होगी कि क्या भारत में ये फिल्म दिवाली तक 200 करोड़ रुपये कमा पाती है या नहीं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2024 By दैनिक जागरण

33 साल बाद भी कायम अमिताभ बच्चन-रजनीकांत की सुपरहिट जोड़ी का जलवा, 10 दिन में Vettaiyan ने इतने कमा डाले

Bollywood news

साउथ और बॉलीवुड सिनेमा अब काफी आगे बढ़ चुका है. अब इन दोनों स्ट्रीम की फिल्में अकेले ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ले रही हैं. पिछले कुछ सालों में शाहरुख खान, प्रभास और यश की फिल्मों ने ये कमाल किया है. ऐसे में इस फेहरिश्त में अपना नाम शामिल करने के लिए बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज मैदान में उतर आए हैं. दोनों ने 33 साल बाद फिर से किसी फिल्म में साथ काम किया है. फिल्म को पब्लिक का रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्म वेट्टैयन की. इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है. आइये जानते हैं कि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं.

वेट्टैयन ने भारत में 10 दिन में कितने रुपये कमाए?

वेट्टैयन को रिलीज हुए 10 दिन का समय हो चुका है और इस 10 दिन में फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. हिंदी ऑडियंस के बीच तो इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन साउथ में इसे खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने भारत की सभी भाषाओं में 10 दिनों में 124.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हिंदी में ये फिल्म सिर्फ 3.34 करोड़ ही कमा सकी है. इसके अलावा तमिल में इस फिल्म ने 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के धमाल मचा दिया है.MOVV

वेट्टैयन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?

वहीं दुनियाभर में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसके 9 दिनों की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. इन आंकड़ों से ये अंदाजा तो लगाया जाता है कि ये साउथ फिल्म विदेशों में भी बहुत पसंद की जा रही है. शानदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 8 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 302.12 करोड़ रुपये कमाने के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाली अमिताभ बच्चन की दूसरी फिल्म बन गई है. वहीं अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी की बात करें तो ये पिछली बार 33 साल पहले साल 1997 में हम फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में गोविंदा का भी अहम रोल था. अब 33 साल बाद भी इस बेमिशाल जोड़ी का जादू बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है.

कैसी है फिल्म वेट्टैयन?

ये तमिल भाषा की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसे टी जे ग्नानावेल ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, दुशारा विजायन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार भी शामिल हैं. देखने वाली बात होगी कि क्या भारत में ये फिल्म दिवाली तक 200 करोड़ रुपये कमा पाती है या नहीं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/amitabh-bachchan-rajinikanths-superhit-pair-continues-to-shine-even-after-33/article-1634

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.