कनाडा में एमी विर्क की कार पर फायरिंग, शो के बाद लौटते समय हुआ हमला

बालीवुड न्यूज़

On

हमले में पंजाबी सिंगर-एक्टर सुरक्षित, लग्जरी कार पर मिले गोलियों के निशान; पुलिस जांच में जुटी

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और एक्टर एमी विर्क से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में एक शो के बाद वापस लौटते समय उनकी कार पर कथित तौर पर फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है, जब एमी विर्क कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि कार में एमी विर्क समेत चार लोग मौजूद थे। फायरिंग के दौरान करीब 7 से 10 गोलियां चलाए जाने की बात सामने आई है। इनमें से कई गोलियों के निशान वाहन पर मिले हैं।

एमी विर्क और साथ मौजूद लोग सुरक्षित

हमले के बावजूद एमी विर्क और कार में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में एक कार पर फायरिंग की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में आयोजकों की ओर से स्पष्ट किया गया कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया, उसमें एमी विर्क भी मौजूद थे।

लग्जरी कार पर मिले गोलियों के निशान

हमलावरों ने जिस वाहन पर फायरिंग की, वह रोल्स रॉयस कलिनन थी। रिपोर्ट के अनुसार, कार पर गोलियों के निशान मिले हैं, लेकिन गाड़ी की मजबूत बॉडी के कारण गोलियां अंदर तक नहीं पहुंच सकीं। वाहन के पिछले हिस्से और शीशे पर ज्यादा असर देखने को मिला है।

हमलावरों ने SUV में लगाई आग

मामले में यह भी जानकारी सामने आई है कि हमलावरों ने घटना के बाद अपनी SUV को आग लगा दी, ताकि पहचान से बचा जा सके। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमले के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसका कारण क्या था।

Also Read:  वीरेंद्र सहवाग की तारीफ से भावुक हुए ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर, अब विराट-अनुष्का से फिल्म देखने की अपील

कनाडा में पंजाबी कलाकारों से जुड़े मामले

कनाडा में इससे पहले भी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और सार्वजनिक हस्तियों को लेकर सुरक्षा संबंधी मामले सामने आते रहे हैं। एमी विर्क पर हुए हमले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Also Read:  बिग बॉस 20 की कास्टिंग में दिखा विवाद और लोकप्रियता का फॉर्मूला

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

‘डार्क साइकोलॉजी’ और ‘अल्फा मेल’ कंटेंट का बढ़ता ट्रेंड: क्या युवाओं की सोच और रिश्तों पर पड़ रहा असर?

सोशल मीडिया रील्स में दिखाए जा रहे मैनिपुलेशन टिप्स और पावर गेम्स को लेकर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
ओपीनियन 
‘डार्क साइकोलॉजी’ और ‘अल्फा मेल’ कंटेंट का बढ़ता ट्रेंड: क्या युवाओं की सोच और रिश्तों पर पड़ रहा असर?

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 के लिए जापान ने घोषित की टीम

भारत के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक टी20 के लिए जापान ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की है।...
स्पोर्ट्स 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 के लिए जापान ने घोषित की टीम

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई-जून 2027 में

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई-जून 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। वडोदरा से मुंबई की...
देश विदेश 
भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई-जून 2027 में

BJP को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिले ₹1,472 करोड़

2026 के पांच राज्यों और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव चक्र में BJP को ₹1,472.8 करोड़ मिले। असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में...
चुनाव 
BJP को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिले ₹1,472 करोड़

बिजनेस