अनुपम खेर नेअपने 40 साल के लंबे फिल्मी सफर को किया याद, लिख डाला एक लंबा इमोशनल पोस्ट

Bollywood NEWS

'विजय 69' में अपने काम को लेकर मिल रही तारीफों के बीच अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने करियर के 40 सालों की एक झलक दी है.

'विजय 69' में अपने काम को लेकर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को तारीफें मिल रही हैं. एक्‍टर का मानना है कि जीवन में हर अनुभव मायने रखता है. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग स्थानों पर और अलग-अलग लोगों के साथ तस्‍वीरें शेयर की.

उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने सिनेमा में अपने 40 साल के सफर और अपने संघर्षों को याद किया.

अनुपम खेर ने क्या लिखा कैप्शन में?

उन्होंने लिखा, "कासा मारिया, बांद्रा: सेंट पॉल रोड पर कासा मारिया शहर में मेरा तीसरा घर है. यह सारांश (1984 में उनकी पहली फिल्म) के दौरान की बात है और मैं पहली मंजिल पर रह रहा था."

उन्होंने आगे कहा, " बाल गंधर्व रंग मंदिर, (बांद्रा पश्चिम), 3 जून 1981 को जब मैं एक्टिंग स्कूल में नौकरी के लिए मुंबई आया तो मुझे पता चला कि असल में वहां कोई बिल्डिंग या जगह या एक्टिंग स्कूल नहीं था. हम बीच पर क्लास ले रहे थे.''

एक्टर ने याद किए थिएटर वाले दिन भी

इसके बाद अभिनेता ने मुंबई के जुहू इलाके में प्रतिष्ठित पृथ्वी थिएटर के बारे में बात की. उन्होंने बताया, जब मैं 3 जून 1981 को मुंबई आया तो मैंने 'पृथ्वी थिएटर जुहू से ही अपनी जिंदगी की शुरुआत की. यह वही जगह है जहां सतीश कौशिक का नाटक 'उस पार का नजारा' खेला गया था जो आर्थर मिलर के नाटक 'ए व्यू फ्रॉम द ब्रिज' का रूपांतरण था.''

उन्होंने आगे बताया, "कालूमल एस्टेट, जुहू में मेरा पहला वन बीएचके फ्लैट था. इसे बाद कालूमल एस्टेट जुहू में बी23 मैंने खरीदा. शास्त्री नगर सांताक्रुज लिंकिंग रोड एक्सटेंशन में मैं 82 से 83 के बीच रहता था. मैं चार लोगों के साथ रहता था.

हम फर्श पर सोते थे और वहां कोई पंखा नहीं था. मैं उन दिनों को कभी नहीं भूल सकता. बता दें कि अनुपम खेर की यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘विजय 69’ फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अनुपम खेर नेअपने 40 साल के लंबे फिल्मी सफर को किया याद, लिख डाला एक लंबा इमोशनल पोस्ट

Bollywood NEWS

'विजय 69' में अपने काम को लेकर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को तारीफें मिल रही हैं. एक्‍टर का मानना है कि जीवन में हर अनुभव मायने रखता है. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग स्थानों पर और अलग-अलग लोगों के साथ तस्‍वीरें शेयर की.

उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने सिनेमा में अपने 40 साल के सफर और अपने संघर्षों को याद किया.

अनुपम खेर ने क्या लिखा कैप्शन में?

उन्होंने लिखा, "कासा मारिया, बांद्रा: सेंट पॉल रोड पर कासा मारिया शहर में मेरा तीसरा घर है. यह सारांश (1984 में उनकी पहली फिल्म) के दौरान की बात है और मैं पहली मंजिल पर रह रहा था."

उन्होंने आगे कहा, " बाल गंधर्व रंग मंदिर, (बांद्रा पश्चिम), 3 जून 1981 को जब मैं एक्टिंग स्कूल में नौकरी के लिए मुंबई आया तो मुझे पता चला कि असल में वहां कोई बिल्डिंग या जगह या एक्टिंग स्कूल नहीं था. हम बीच पर क्लास ले रहे थे.''

एक्टर ने याद किए थिएटर वाले दिन भी

इसके बाद अभिनेता ने मुंबई के जुहू इलाके में प्रतिष्ठित पृथ्वी थिएटर के बारे में बात की. उन्होंने बताया, जब मैं 3 जून 1981 को मुंबई आया तो मैंने 'पृथ्वी थिएटर जुहू से ही अपनी जिंदगी की शुरुआत की. यह वही जगह है जहां सतीश कौशिक का नाटक 'उस पार का नजारा' खेला गया था जो आर्थर मिलर के नाटक 'ए व्यू फ्रॉम द ब्रिज' का रूपांतरण था.''

उन्होंने आगे बताया, "कालूमल एस्टेट, जुहू में मेरा पहला वन बीएचके फ्लैट था. इसे बाद कालूमल एस्टेट जुहू में बी23 मैंने खरीदा. शास्त्री नगर सांताक्रुज लिंकिंग रोड एक्सटेंशन में मैं 82 से 83 के बीच रहता था. मैं चार लोगों के साथ रहता था.

हम फर्श पर सोते थे और वहां कोई पंखा नहीं था. मैं उन दिनों को कभी नहीं भूल सकता. बता दें कि अनुपम खेर की यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘विजय 69’ फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/anupam-kher-remembered-his-40-years-long-film-journey-and/article-4524

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.