- Hindi News
- बालीवुड
- अनुष्का ने विराट को किया नजरअंदाज़? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, अवनीत कौर के 'लाइक' से जुड़ा विवाद
अनुष्का ने विराट को किया नजरअंदाज़? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, अवनीत कौर के 'लाइक' से जुड़ा विवाद
Bollywod
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
हाल ही में बेंगलुरु में सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसमें अनुष्का शर्मा को कार से उतरते वक्त विराट को नजरअंदाज करते हुए देखा गया। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
वीडियो में देखा गया कि विराट कोहली पहले कार से उतरते हैं और अनुष्का को सहारा देने के लिए हाथ बढ़ाते हैं। लेकिन अनुष्का बिना उनका हाथ थामे खुद ही कार से बाहर निकल जाती हैं और दोनों रेस्टोरेंट की ओर बढ़ जाते हैं। इस छोटे-से पल ने यूजर्स को काफी कुछ कहने का मौका दे दिया है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि अनुष्का, विराट के अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' करने से नाराज़ हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है भाभी को 'लाइक' वाला मामला पसंद नहीं आया।" वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब एल्गोरिदम से समझाना पड़ेगा विराट को।"
हालांकि कई लोगों ने अनुष्का शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि केवल 5 सेकंड की एक क्लिप के आधार पर किसी के व्यवहार का आकलन करना गलत है।
विराट का सफाई भरा बयान
बढ़ती चर्चाओं के बीच विराट कोहली ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, "मैं अपनी फीड स्क्रॉल कर रहा था और ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम की वजह से गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर हो गया। मेरा कोई इरादा नहीं था। कृपया इस पर बेवजह अटकलें न लगाएं।"
राहुल वैद्य का तंज और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले को लेकर सिंगर राहुल वैद्य ने भी एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अब अगर एल्गोरिदम मेरी तरफ से कुछ भी लाइक कर दे, तो प्लीज PR मत करना। ये मेरी नहीं, इंस्टाग्राम की गलती है।" इतना ही नहीं, राहुल ने दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है और इसे भी उन्होंने एक 'एल्गोरिदम ग्लिच' करार दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए