शाहरुख-सलमान-आमिर के अलावा इन स्टार्स की ये 6 बेहतरीन फिल्म दीपिका पादुकोण कर चुकी हैं रिजेक्ट

Bollywood NEWS

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है. हालांकि, अपने अभी तक के करियर में एक्ट्रेस ने कई सारे धमाकेदार फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट भी किया है. इन फिल्मों में बतौर लीड एक्टर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ ही और भी एक्टर्स शामिल हैं.

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीता है. दीपिका ने बतौर मॉडल इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी, इसके बाद से वो हिमेश रेशमिया के एल्बम में दिखी थी. हालांकि, फिल्मों की बात की जाए, तो दीपिका ने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

दीपिका पादुकोण का फिल्मी करियर काफी कमाल का रहा है. आने वाले वक्त में भी वो धमाकेदार फिल्मों में नजर आएंगी. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की वजह से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. हालांकि, फिल्मों की बात की जाए, तो दीपिका ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान समेत कई बड़े सितारों के साथ की फिल्में रिजेक्ट भी की हैं. खास बात ये है कि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

फास्ट एंड फ्यूरियस 7

इस लिस्ट में सबसे पहले हॉलीवुड फिल्म का नाम शामिल है. दीपिका को ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ में एक रोल करने का ऑफर दिया गया था. हालांकि, दीपिका ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, हालांकि इसकी वजह उनकी दूसरी फिल्म थी. दरअसल, एक्ट्रेस को जिस वक्त ये फिल्म ऑफर की गई थी, उस वक्त वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम लीला’ की शूटिंग कर रही थीं.

सलमान खान के साथ फिल्में

वहीं सलमान खान की बात करें, तो दीपिका ने अभी तक उनके साथ कोई भी फिल्म नहीं की है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस को सलमान के साथ कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई, बल्कि दीपिका ने एक्टर के साथ की फिल्में रिजेक्ट कर दी थी. इस फिल्म में ‘सुल्तान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ का नाम शामिल है. इन फिल्मों में बाद में अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर को कास्ट किया गया.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan (2)

जब तक है जान

दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की भी फिल्म करने से इनकार कर दिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ‘जब तक है जान’ है. हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के लिए मना क्यों किया इसकी वजह पता नहीं चल पाई. बाद में इस फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan

धूम 3: बैक इन एक्शन

साल 2013 में आमिर खान की आई फिल्म ‘धूम 3: बैक इन एक्शन’ के लिए भी कटरीना से पहले दीपिका का नाम सामने आया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को भी ठुकरा दिया था. रिलीज के बाद ये फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में कटरीना का सॉन्ग कमली काफी फेमस हुआ था.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan (3)

रणबीर कपूर की रॉकस्टार

दीपिका को इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में लीड रोल का ऑफर दिया गया था. इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट रणबीर कपूर को कास्ट किया गया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म में नरगिस फाखरी को कास्ट किया गया.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan (1)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शाहरुख-सलमान-आमिर के अलावा इन स्टार्स की ये 6 बेहतरीन फिल्म दीपिका पादुकोण कर चुकी हैं रिजेक्ट

Bollywood NEWS

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीता है. दीपिका ने बतौर मॉडल इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी, इसके बाद से वो हिमेश रेशमिया के एल्बम में दिखी थी. हालांकि, फिल्मों की बात की जाए, तो दीपिका ने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

दीपिका पादुकोण का फिल्मी करियर काफी कमाल का रहा है. आने वाले वक्त में भी वो धमाकेदार फिल्मों में नजर आएंगी. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की वजह से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. हालांकि, फिल्मों की बात की जाए, तो दीपिका ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान समेत कई बड़े सितारों के साथ की फिल्में रिजेक्ट भी की हैं. खास बात ये है कि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

फास्ट एंड फ्यूरियस 7

इस लिस्ट में सबसे पहले हॉलीवुड फिल्म का नाम शामिल है. दीपिका को ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ में एक रोल करने का ऑफर दिया गया था. हालांकि, दीपिका ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, हालांकि इसकी वजह उनकी दूसरी फिल्म थी. दरअसल, एक्ट्रेस को जिस वक्त ये फिल्म ऑफर की गई थी, उस वक्त वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम लीला’ की शूटिंग कर रही थीं.

सलमान खान के साथ फिल्में

वहीं सलमान खान की बात करें, तो दीपिका ने अभी तक उनके साथ कोई भी फिल्म नहीं की है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस को सलमान के साथ कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई, बल्कि दीपिका ने एक्टर के साथ की फिल्में रिजेक्ट कर दी थी. इस फिल्म में ‘सुल्तान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ का नाम शामिल है. इन फिल्मों में बाद में अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर को कास्ट किया गया.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan (2)

जब तक है जान

दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की भी फिल्म करने से इनकार कर दिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ‘जब तक है जान’ है. हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के लिए मना क्यों किया इसकी वजह पता नहीं चल पाई. बाद में इस फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan

धूम 3: बैक इन एक्शन

साल 2013 में आमिर खान की आई फिल्म ‘धूम 3: बैक इन एक्शन’ के लिए भी कटरीना से पहले दीपिका का नाम सामने आया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को भी ठुकरा दिया था. रिलीज के बाद ये फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में कटरीना का सॉन्ग कमली काफी फेमस हुआ था.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan (3)

रणबीर कपूर की रॉकस्टार

दीपिका को इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में लीड रोल का ऑफर दिया गया था. इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट रणबीर कपूर को कास्ट किया गया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म में नरगिस फाखरी को कास्ट किया गया.

Deepika Padukone Rejected These Bollywood And Hollywood Film Of Superstar Salman Khan Shahrukh Khan (1)

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/apart-from-shahrukh-salman-aamir-these-6-great-films-of-these-stars/article-15934

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.