अरिजीत सिंह को LIVE कॉन्सर्ट में आया पापा का कॉल, किया कुछ ऐसा, संस्कारों पर मर मिटे फैन

Bollywood NEWS

अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के सबसे रईस और सफल सिंगर्स में से एक है, इसके बाद भी सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। सिंगर अपनी सादगी के लिए खासे मशहूर हैं। इस बीच अरिजीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके कॉन्सर्ट का है।

अरिजीत सिंह की गिनती इंडस्ट्री के सबसे शानदार गायकों में होती है। उनकी आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है और अब तक वह कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं। अरिजीत अपने गानों के अलावा अपनी सादगी के लिए भी खासे मशहूर हैं। अरिजीत का काइंड जेस्चर अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके लाइव कॉन्सर्ट का है। अपने कॉन्सर्ट्स के बीच अक्सर अरिजीत कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी चर्चा होने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

अरिजीत का नया वीडियो चर्चा में

इस वीडियो में अरिजीत सिंह एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं, इसी बीच सिंगर को एक कॉल आता है और इसका वह जिस तरह जवाब देते हैं अब उसकी चर्चा हो रही है। सिंगर को कॉन्सर्ट के बीच उनके पिता का कॉल आता है, जिसका सिंगर कुछ इस अंदाज में जवाब देते हैं कि उनके संस्कारों पर फैन दिल हार बैठे हैं।

अरिजीत को बीच कॉन्सर्ट आया पापा का वीडियो कॉल

अरिजीत सिंह चंडीगढ़ में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनका मोबाइल बज उठता है। सिंगर को कॉन्सर्ट के दौरान उनके पिता का वीडियो कॉल आया था। इस पर अरिजीत ना तो अपनी परफॉर्मेंस रोकते हैं और ना ही फोन कट करते हैं। वह कॉल रिसीव करते हैं, अपने पिता से बात करते हैं। सिंगर दो पल के लिए बेहद प्यार से अपने पिता की ओर निहारते हैं। इसके बाद वह ऑडियंस को भी अपना फोन घुमाकर स्क्रीन दिखाते हैं और कहते हैं- पापा का कॉल है।

फैंस कर रहे अरिजीत की तारीफ

पिता को मोबाइल की स्क्रीन पर देखते हुए अरिजीत पूरे फील के 'लापता लेडीज' का गाना 'ओ सजनी रे' गाते रहे। अरिजीत का ये जेस्चर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई ने सिंगर की सादगी और संस्कारों की तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि जिस तरह अरिजीत ने कॉन्सर्ट के बीच भी अपने पिता का कॉल इग्नोर नहीं किया, वह वाकई शानदार था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अरिजीत सिंह को LIVE कॉन्सर्ट में आया पापा का कॉल, किया कुछ ऐसा, संस्कारों पर मर मिटे फैन

Bollywood NEWS

अरिजीत सिंह की गिनती इंडस्ट्री के सबसे शानदार गायकों में होती है। उनकी आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है और अब तक वह कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं। अरिजीत अपने गानों के अलावा अपनी सादगी के लिए भी खासे मशहूर हैं। अरिजीत का काइंड जेस्चर अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके लाइव कॉन्सर्ट का है। अपने कॉन्सर्ट्स के बीच अक्सर अरिजीत कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी चर्चा होने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

अरिजीत का नया वीडियो चर्चा में

इस वीडियो में अरिजीत सिंह एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं, इसी बीच सिंगर को एक कॉल आता है और इसका वह जिस तरह जवाब देते हैं अब उसकी चर्चा हो रही है। सिंगर को कॉन्सर्ट के बीच उनके पिता का कॉल आता है, जिसका सिंगर कुछ इस अंदाज में जवाब देते हैं कि उनके संस्कारों पर फैन दिल हार बैठे हैं।

अरिजीत को बीच कॉन्सर्ट आया पापा का वीडियो कॉल

अरिजीत सिंह चंडीगढ़ में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनका मोबाइल बज उठता है। सिंगर को कॉन्सर्ट के दौरान उनके पिता का वीडियो कॉल आया था। इस पर अरिजीत ना तो अपनी परफॉर्मेंस रोकते हैं और ना ही फोन कट करते हैं। वह कॉल रिसीव करते हैं, अपने पिता से बात करते हैं। सिंगर दो पल के लिए बेहद प्यार से अपने पिता की ओर निहारते हैं। इसके बाद वह ऑडियंस को भी अपना फोन घुमाकर स्क्रीन दिखाते हैं और कहते हैं- पापा का कॉल है।

फैंस कर रहे अरिजीत की तारीफ

पिता को मोबाइल की स्क्रीन पर देखते हुए अरिजीत पूरे फील के 'लापता लेडीज' का गाना 'ओ सजनी रे' गाते रहे। अरिजीत का ये जेस्चर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई ने सिंगर की सादगी और संस्कारों की तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि जिस तरह अरिजीत ने कॉन्सर्ट के बीच भी अपने पिता का कॉल इग्नोर नहीं किया, वह वाकई शानदार था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/arijit-singh-came-to-live-concert-called-papas-call/article-10728

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.