कोलकाता में अरिजीत सिंह का इमोशनल लाइव कॉन्सर्ट: प्लेबैक छोड़ने के ऐलान के बाद पहली बार स्टेज पर दिखे

बालीवुड न्यूज़

On

नेताजी इंडोर स्टेडियम में अनुष्का शंकर के साथ किया स्पेशल परफॉर्मेंस, क्लासिकल म्यूजिक से बंधा माहौल

प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में एक यादगार लाइव कॉन्सर्ट के जरिए अपने फैंस से मुलाकात की। रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए इस कॉन्सर्ट को उनके करियर का एक खास मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि यह उनके ऐलान के बाद पहली पब्लिक परफॉर्मेंस थी।

इस खास शाम को और भी खास बना दिया सितार वादक अनुष्का शंकर ने, जिनके साथ अरिजीत ने मंच साझा किया। परकशनिस्ट बिक्रम घोष भी इस म्यूजिकल इवनिंग का हिस्सा रहे।

स्टेज पर दिखे इमोशन्स

कॉन्सर्ट के दौरान जब अनुष्का शंकर ने अरिजीत सिंह को मंच पर इंट्रोड्यूस किया, तो सिंगर खुद को संभाल नहीं पाए। उन्होंने दर्शकों के सामने कहा कि वह काफी नर्वस महसूस कर रहे हैं और उन्हें इस मंच पर बुलाने के लिए अनुष्का का शुक्रिया अदा किया।

अरिजीत ने इस मौके पर बंगाली क्लासिक ‘माया भोरा राती’ गाया, जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और जिसे महान संगीतकार पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। उनकी आवाज़ और सितार की धुनों ने पूरे हॉल को भावुक कर दिया।

इंटरनेशनल ट्रैक का खास डुएट

इसके बाद अरिजीत सिंह और अनुष्का शंकर ने साथ में ‘Traces of You’ परफॉर्म किया। यह ट्रैक अनुष्का शंकर द्वारा कंपोज किया गया है और इसे ओरिजिनली नोरा जोन्स ने गाया था। इस जुगलबंदी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि वह अब किसी भी नई फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस को सालों तक मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया था, हालांकि उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह साफ नहीं की।

संगीत सफर पर एक नजर

पश्चिम बंगाल के जीयागंज में जन्मे अरिजीत सिंह का संगीत से नाता बचपन से रहा है। शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया।
फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने फिर मोहब्बत से उन्हें पहचान मिली और इसके बाद राब्ता, तुम ही हो, चन्ना मेरेया जैसे अनगिनत हिट गानों से उन्होंने इतिहास रच दिया।

अरिजीत अब तक 700 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत सैकड़ों सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/arijit-singhs-emotional-live-concert-in-kolkata-seen-on-stage/article-45726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.