- Hindi News
- बालीवुड
- आर्यन खान की डेब्यू सीरीज का प्रीमियर, सितारों का जलवा
आर्यन खान की डेब्यू सीरीज का प्रीमियर, सितारों का जलवा
Bollywood
मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में बुधवार रात शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" का भव्य प्रीमियर हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की कई जानी-मानी हस्तियाँ एक साथ नजर आईं।
सितारों से सजी शाम
रेड कार्पेट पर शाहरुख खान पूरे परिवार—गौरी खान, आर्यन, सुहाना और अबराम—के साथ पहुंचे। इसके अलावा अजय देवगन, काजोल, बॉबी देओल, करन जौहर, फराह खान, राजू हिरानी, फरहान अख्तर-शिवानी दांडेकर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, चंकी पांडे और अंबानी परिवार ने भी अपनी मौजूदगी से आयोजन को खास बना दिया।
रैना की टी-शर्ट पर छिड़ी चर्चा
इवेंट में कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना अपनी टी-शर्ट को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था—“Say No To Cruise”। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग केस से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें आर्यन खान का नाम आया था। हालांकि, रैना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनकी टी-शर्ट ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं।
लारिसा ने बटोरी लाइमलाइट
प्रीमियर में आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी पहुंचीं। वह ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं। इस दौरान शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में आर्यन से कहा कि वह उनके पर्सनल फोटोग्राफर बन जाएं। आर्यन ने मौके पर अपने पिता की कई तस्वीरें भी क्लिक कीं।
सीरीज में ये सितारे दिखेंगे
"बैड्स ऑफ बॉलीवुड" में लक्ष्य, बॉबी देओल, मनोज पहवा, गौतमी कपूर और राघव जुयाल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। सीरीज को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए