- Hindi News
- बालीवुड
- आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहरुख के डायलॉग को दिया
आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहरुख के डायलॉग को दिया डार्क ट्विस्ट, पिक्चर नहीं अब शो शुरू होगा
Bollywood NEWS
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक आखिरकार रिलीज हो गया।
इस टीजर में आर्यन पिता शाहरुख के आइकॉनिक डायलॉग को रोमांटिक अंदाज़ में शुरू करते हैं लेकिन अचानक उसे हिंसक मोड़ देकर दर्शकों को चौंका देते हैं।
मोहब्बतें से शुरुआत, हिंसा पर ट्विस्ट
फर्स्ट लुक में आर्यन फिल्म ‘मोहब्बतें’ का सीन रीक्रिएट करते हुए वायलन बजाते नजर आते हैं।
वे कहते हैं—
“एक लड़की थी, दीवानी सी… नजरें झुकाकर, गलियों से गुजरती थी…”
लेकिन तुरंत ही टोन बदलते हुए बोलते हैं—
“और अचानक एक ट्रक आया, उसे कुचलकर चला गया। थोड़ा ज्यादा हो गया न? आदत डाल लो, क्योंकि मेरा शो भी थोड़ा ज्यादा है।”
इसके बाद रोमांस भरा माहौल हिंसक एक्शन सीन्स में बदल जाता है।
बॉलीवुड पर बनेगी सीरीज
आर्यन बताते हैं—
“इसे आपने सालों से प्यार भी किया, वार भी किया। तो मैं भी वही करूंगा, बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार। क्योंकि पिक्चर तो सालों से बाकी है, लेकिन शो अब शुरू होगा।”
शाहरुख से तुलना
फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर आर्यन की तुलना पिता शाहरुख खान से होने लगी।
-
एक यूजर ने लिखा, “पहली बार लगा कि शाहरुख ही बोल रहे हैं।”
-
दूसरे ने कहा, “ये तो शाहरुख खान का यंग वर्जन लग रहा है।”
-
कई लोगों ने उनकी आवाज और एक्सप्रेशन को शाहरुख से हूबहू बताया।
शाहरुख और गौरी का सपोर्ट
फर्स्ट लुक को नेटफ्लिक्स के साथ-साथ शाहरुख खान और गौरी खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर आर्यन को सपोर्ट किया।
20 अगस्त को प्रिव्यू
बताते चलें कि ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू 20 अगस्त को आएगा। इस सीरीज से आर्यन खान डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें लक्ष्य, बॉबी देओल, मनोज पहवा, गौतमी कपूर और राघव जुयाल अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए