छोटी सी उम्र में आराध्या बच्चन ने दिखाया सीता का तप, भगवा साड़ी में सजी ऐश्वर्या राय की लाडली, राम बने आमिर के लाल

Bollywood NEWS

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। उनके साथ ही वीडियो में आमिर खान के छोटे बेटे आजाद भी दिख रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों का अलग ही जलवा रहता है। हीरो-हीरोइनों की तरह ही इनकी भी अपनी फैन फॉलोइंग होती है और लोग इनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। तैमूर से लेकर राहा तक कई सितारों के बच्चे स्टार स्टेटस बचपन से ही हासिल कर चुके हैं। इन स्टारकिड्स में से एक बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। जब भी आराध्या स्पॉट की जाती हैं तो उनका वीडियो झट से वायरल हो जाता है। छोटी सी उम्र में ही आराध्या काफी पॉपुलर हो गई हैं। अमिताभ बच्चन की लाडली पोती के टैलेंट की भी चर्चा होती रहती है, जिसे देखने के बाद लोग कहते हैं कि वो अपनी मां ऐश्वर्या राय पर गई हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके एक्टिंग टैलेंट की झलक देखने को मिली है। इससे जाहिर हो रहा है कि बचपन से ही उनका रुझान एक्टिंग की ओर हो गया है। 

सामने आया पुराना वीडियो

सिर्फ 13 साल की उम्र में ही आराध्या अपने एक्टिंग टैलेंट को कई बार दिखा चुकी हैं। स्कूल के मंच पर होनों वाले अलग-अलग नाटकों में वो हिस्सा लेती रहती हैं। बीते दो सालों में उनके कई वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिसमें वो अलग-अलग रोल प्ले करती नजर आईं। कई स्टेज अपीयरेंस की बदौलत अपने प्रशंसकों को इंप्रेस करने में वो कभी नहीं चूकतीं। अब उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कई साल पुराना है, लेकिन इस पर अब लोगों की नजर पड़ी और इसे झट से वायरल कर दिया गया। सामने आए इस वीडियो में आराध्या अपने स्कूल के नाटक में सीता के रूप में मंच पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आराध्या बच्चन अकेली नहीं दिखीं, उनके साथ कई और बच्चों की टोली में भगवान राम का रोल अदा करते आमिर खान के बेटे आजाद राव खान मंच पर नजर आए। 

यहां देखें वीडियो

दिखाया रामायण का ये सीन

क्लिप में आराध्या सीता के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने भगवा साड़ी, आंखों में काजल और बालों में गजरा लगा रखा है। इसमें सीता हरण का दृश्य दिखाया जा रहा है, जिसमें रावण की भूमिका निभाने वाला एक बच्चा उनका हाथ खींचता दिख रहा है। वहीं एक सीन में आजाद राव खान भी उनके साथ राम के रोल में खड़े नजर आए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया प्रशंसकों ने आराध्या की तारीफ के पुल बांधने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से की जाने लगी। कई लोगों ने आराध्या की तुलना साल 2010 में आई मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में निभाए गए ऐश्वर्या के किरदार से की। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सीता की आधुनिक व्याख्या की थी। 

लोग कर रहे तारीफ

एक बार फिर आराध्या बच्चन का एक्टिंग टैलेंट देखने के बाद प्रशंसक ने कहा, 'अपने स्कूल के दशहरा समारोह में सीता जी के रूप में आराध्या को देखकर ऐसा लगा जैसे मैं ऐश को देख रहा हूं, उनकी हरकतें, उनका नृत्य, उनकी चाल उनकी मां जैसे ही हैं, लेकिन उनके पास अभिनय के अपना कौशल और उनकी प्यारी आवाज भी है।' एक और शख्स ने लिखा, 'आराध्या अभी से अपने दादा अमिताभ का मान बढ़ा रही हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'आराध्या के हाव-भाव अभी से एक ट्रेंड एक्टर की तरह हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'वो ठीक अपनी मां जैसी ही हैं।' याद दिला दें, इससे पहले भी आराध्या के प्ले के दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनके एक्टिंग टैलेंट का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था। दोनों ही वीडियो उनके स्कूल के एनुअल फंक्शन के थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छोटी सी उम्र में आराध्या बच्चन ने दिखाया सीता का तप, भगवा साड़ी में सजी ऐश्वर्या राय की लाडली, राम बने आमिर के लाल

Bollywood NEWS

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों का अलग ही जलवा रहता है। हीरो-हीरोइनों की तरह ही इनकी भी अपनी फैन फॉलोइंग होती है और लोग इनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। तैमूर से लेकर राहा तक कई सितारों के बच्चे स्टार स्टेटस बचपन से ही हासिल कर चुके हैं। इन स्टारकिड्स में से एक बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। जब भी आराध्या स्पॉट की जाती हैं तो उनका वीडियो झट से वायरल हो जाता है। छोटी सी उम्र में ही आराध्या काफी पॉपुलर हो गई हैं। अमिताभ बच्चन की लाडली पोती के टैलेंट की भी चर्चा होती रहती है, जिसे देखने के बाद लोग कहते हैं कि वो अपनी मां ऐश्वर्या राय पर गई हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके एक्टिंग टैलेंट की झलक देखने को मिली है। इससे जाहिर हो रहा है कि बचपन से ही उनका रुझान एक्टिंग की ओर हो गया है। 

सामने आया पुराना वीडियो

सिर्फ 13 साल की उम्र में ही आराध्या अपने एक्टिंग टैलेंट को कई बार दिखा चुकी हैं। स्कूल के मंच पर होनों वाले अलग-अलग नाटकों में वो हिस्सा लेती रहती हैं। बीते दो सालों में उनके कई वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिसमें वो अलग-अलग रोल प्ले करती नजर आईं। कई स्टेज अपीयरेंस की बदौलत अपने प्रशंसकों को इंप्रेस करने में वो कभी नहीं चूकतीं। अब उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कई साल पुराना है, लेकिन इस पर अब लोगों की नजर पड़ी और इसे झट से वायरल कर दिया गया। सामने आए इस वीडियो में आराध्या अपने स्कूल के नाटक में सीता के रूप में मंच पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आराध्या बच्चन अकेली नहीं दिखीं, उनके साथ कई और बच्चों की टोली में भगवान राम का रोल अदा करते आमिर खान के बेटे आजाद राव खान मंच पर नजर आए। 

यहां देखें वीडियो

दिखाया रामायण का ये सीन

क्लिप में आराध्या सीता के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने भगवा साड़ी, आंखों में काजल और बालों में गजरा लगा रखा है। इसमें सीता हरण का दृश्य दिखाया जा रहा है, जिसमें रावण की भूमिका निभाने वाला एक बच्चा उनका हाथ खींचता दिख रहा है। वहीं एक सीन में आजाद राव खान भी उनके साथ राम के रोल में खड़े नजर आए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया प्रशंसकों ने आराध्या की तारीफ के पुल बांधने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से की जाने लगी। कई लोगों ने आराध्या की तुलना साल 2010 में आई मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में निभाए गए ऐश्वर्या के किरदार से की। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सीता की आधुनिक व्याख्या की थी। 

लोग कर रहे तारीफ

एक बार फिर आराध्या बच्चन का एक्टिंग टैलेंट देखने के बाद प्रशंसक ने कहा, 'अपने स्कूल के दशहरा समारोह में सीता जी के रूप में आराध्या को देखकर ऐसा लगा जैसे मैं ऐश को देख रहा हूं, उनकी हरकतें, उनका नृत्य, उनकी चाल उनकी मां जैसे ही हैं, लेकिन उनके पास अभिनय के अपना कौशल और उनकी प्यारी आवाज भी है।' एक और शख्स ने लिखा, 'आराध्या अभी से अपने दादा अमिताभ का मान बढ़ा रही हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'आराध्या के हाव-भाव अभी से एक ट्रेंड एक्टर की तरह हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'वो ठीक अपनी मां जैसी ही हैं।' याद दिला दें, इससे पहले भी आराध्या के प्ले के दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनके एक्टिंग टैलेंट का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था। दोनों ही वीडियो उनके स्कूल के एनुअल फंक्शन के थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/at-a-young-age-aradhya-bachchan-showed-sitas-penance-aishwarya/article-11672

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.