‘छावा’ के औरंगजेब ने 28 साल के करियर में दी हैं इतनी फ्लॉप फिल्में, फिर भी कमाल के एक्टर्स में होती है गिनती

Bollywood NEWS

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के कमाल के एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी हालिया फिल्म 'छावा' ने काफी तारीफें बटोरी हैं. हालांकि, 28 मार्च को अक्षय अपना 50 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस दौरान आइए एक्टर के फिल्मी करियर की शुरुआत से अभी तक के सफर के बारे में जानते हैं.

साल 2025 की शुरुआत में विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही साथ लोगों के दिलों पर भी खास छाप छोड़ दी. ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी संभाजी महाराज पर बेस्ड थी, जिसका रोल विकी कौशल ने निभाया है. फिल्म की कहानी से लेकर सभी की एक्टिंग और फिल्म की कास्ट की भी खूब तारीफ की गई. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना की हुई. उनका लुक इतना कमाल का था कि लोगों ने उन्हें पहली बार में पहचाना ही नहीं.

‘छावा’ के औरंगजेब से लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, इनमें से कुछ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना के बेटे हैं. हालांकि, अपने पिता की तरह एक्टर का करियर ज्यादा खास तो नहीं रहा, लेकिन उनके कुछ-कुछ किरदार काफी धमाकेदार रहे हैं. साल 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से अक्षय ने फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा था. हालांकि, अक्षय की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

करियर में ले लिया था ब्रेक

‘हिमालय पुत्र’ एक्टर के पिता यानी विनोद खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की बनाई गई फिल्म थी. हालांकि, एक्टर को उनकी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर’ से लोगों के बीच उन्हें पहचान मिल गई थी. लेकिन, अपने करियर में अक्षय ने दो बार ब्रेक ले लिया, जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा था. अक्षय ने 28 साल के अपने फिल्मी करियर में 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इस दौरान ‘छावा’ को मिलाकर एक्टर ने केवल 3 ब्लॉकबस्टर ही दी है. वहीं फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करें, तो एक्टर ने अपनी हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं.

Chhaava Aurangzeb Akshaye Khanna 50th Birthday Know About Actor Flop Film (1)

कितनी है फ्लॉप फिल्म?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय ने 17 फ्लॉप फिल्में दी हैं. हालांकि, एक्टर का नाम कई सारी कमाल की फिल्मों के साथ भी जुड़ा है. फिलहाल एक्टर के पास और भी कई फिल्में हैं, जिस पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. अक्षय खन्ना ने अपनी फिल्मी करियर में बाल झड़ने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना किया है. एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इसकी वजह से उन्हें फिल्में मिलने में काफी दिक्कत हुई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

‘छावा’ के औरंगजेब ने 28 साल के करियर में दी हैं इतनी फ्लॉप फिल्में, फिर भी कमाल के एक्टर्स में होती है गिनती

Bollywood NEWS

साल 2025 की शुरुआत में विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही साथ लोगों के दिलों पर भी खास छाप छोड़ दी. ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी संभाजी महाराज पर बेस्ड थी, जिसका रोल विकी कौशल ने निभाया है. फिल्म की कहानी से लेकर सभी की एक्टिंग और फिल्म की कास्ट की भी खूब तारीफ की गई. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना की हुई. उनका लुक इतना कमाल का था कि लोगों ने उन्हें पहली बार में पहचाना ही नहीं.

‘छावा’ के औरंगजेब से लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, इनमें से कुछ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना के बेटे हैं. हालांकि, अपने पिता की तरह एक्टर का करियर ज्यादा खास तो नहीं रहा, लेकिन उनके कुछ-कुछ किरदार काफी धमाकेदार रहे हैं. साल 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से अक्षय ने फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा था. हालांकि, अक्षय की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

करियर में ले लिया था ब्रेक

‘हिमालय पुत्र’ एक्टर के पिता यानी विनोद खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की बनाई गई फिल्म थी. हालांकि, एक्टर को उनकी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर’ से लोगों के बीच उन्हें पहचान मिल गई थी. लेकिन, अपने करियर में अक्षय ने दो बार ब्रेक ले लिया, जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा था. अक्षय ने 28 साल के अपने फिल्मी करियर में 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इस दौरान ‘छावा’ को मिलाकर एक्टर ने केवल 3 ब्लॉकबस्टर ही दी है. वहीं फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करें, तो एक्टर ने अपनी हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं.

Chhaava Aurangzeb Akshaye Khanna 50th Birthday Know About Actor Flop Film (1)

कितनी है फ्लॉप फिल्म?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय ने 17 फ्लॉप फिल्में दी हैं. हालांकि, एक्टर का नाम कई सारी कमाल की फिल्मों के साथ भी जुड़ा है. फिलहाल एक्टर के पास और भी कई फिल्में हैं, जिस पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. अक्षय खन्ना ने अपनी फिल्मी करियर में बाल झड़ने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना किया है. एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इसकी वजह से उन्हें फिल्में मिलने में काफी दिक्कत हुई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/aurangzeb-of-chhava-has-given-so-many-flop-films-in/article-15713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.