ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी, नहीं खेलेगा चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल!

Sports Desk

अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही उसे एक करारा झटका भी लगा है. दरअसल, टीम का एक घातक खिलाड़ी चोटिल हो गया है और उसका सेमीफाइनल में खेलना मुश्किल लग रहा है.

अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लाहौर में हुए इस मुकाबले में मिली बड़ी खुशखबरी के साथ उसे करारा झटका भी लगा है. दरअसल, टीम के तूफानी बल्लेबाज और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट चोटिल हो गए हैं. उनका सेमीफाइनल में खेलना नामुमकिन लग रहा है. इस बात की जानकारी खुद कप्तान स्टीव स्मिथ ने दी है. उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान इंजरी का खुलासा करते हुए कहा कि शॉर्ट का रिकवर होना मुश्किल लग रहा है.

दौड़ नहीं पा रहे शॉर्ट

28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. कंगारू टीम को पहली पारी में फील्डिंग करने का मौका मिला था. इस पारी के अंत में मैथ्यू शॉर्ट को चोट लग गई. कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद बताया कि वो फिलहाल ठीक से दौड़ नहीं पा रहे हैं. स्मिथ ने कहा ‘मुझे लगता है कि वो संघर्ष कर रहे हैं. हमने आज रात देखा कि वो ठीक से दौड़ नहीं पा रहे थे. मुझे लगता है कि मैचों के बीच उनका ठीक होना मुश्किल होगा. लेकिन हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो आकर उनकी कमी पूरी कर सकते हैं.’

आईसीसी ने भी अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए बताया है कि शॉर्ट चोटिल हो गए हैं और उनके पैर में दिक्कत है. बता दें मैथ्यू शॉर्ट पहली पारी में लगी चोट के बावजूद 274 रन के स्कोर को चेज करने के लिए वो मैदान में उतरे थे. घातक बल्लेबाजी के मशहूर शॉर्ट ने ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग की. इस दौरान उन्हें रन लेने में काफी परेशानी हो रही थी. इसलिए वो बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने हेड का साथ देते हुए 15 गेंद में 20 रन ठोके और पवेलियन लौट गए. उन्होंने पहले विकेट के लिए महज 4.3 ओवर में 44 रनों की साझेदारी की.

कौन लेगा शॉर्ट की जगह?

जेक फ्रेजर मैक्गर्क ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में मौजूद हैं. ऐसे में अगर शॉर्ट नहीं खेलते हैं तो ओपनिंग के लिए मैक्गर्क एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, इससे कंगारू टीम को स्पिन बॉलिंग का विकल्प नहीं मिलेगा, क्योंकि शॉर्ट की तरह मैक्गर्क गेंदबाजी नहीं करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यदि शॉर्ट को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाता है, तो बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिनर कूपर कोनोली को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. उन्हें फिलहाल ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी, नहीं खेलेगा चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल!

Sports Desk

अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लाहौर में हुए इस मुकाबले में मिली बड़ी खुशखबरी के साथ उसे करारा झटका भी लगा है. दरअसल, टीम के तूफानी बल्लेबाज और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट चोटिल हो गए हैं. उनका सेमीफाइनल में खेलना नामुमकिन लग रहा है. इस बात की जानकारी खुद कप्तान स्टीव स्मिथ ने दी है. उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान इंजरी का खुलासा करते हुए कहा कि शॉर्ट का रिकवर होना मुश्किल लग रहा है.

दौड़ नहीं पा रहे शॉर्ट

28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. कंगारू टीम को पहली पारी में फील्डिंग करने का मौका मिला था. इस पारी के अंत में मैथ्यू शॉर्ट को चोट लग गई. कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद बताया कि वो फिलहाल ठीक से दौड़ नहीं पा रहे हैं. स्मिथ ने कहा ‘मुझे लगता है कि वो संघर्ष कर रहे हैं. हमने आज रात देखा कि वो ठीक से दौड़ नहीं पा रहे थे. मुझे लगता है कि मैचों के बीच उनका ठीक होना मुश्किल होगा. लेकिन हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो आकर उनकी कमी पूरी कर सकते हैं.’

आईसीसी ने भी अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए बताया है कि शॉर्ट चोटिल हो गए हैं और उनके पैर में दिक्कत है. बता दें मैथ्यू शॉर्ट पहली पारी में लगी चोट के बावजूद 274 रन के स्कोर को चेज करने के लिए वो मैदान में उतरे थे. घातक बल्लेबाजी के मशहूर शॉर्ट ने ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग की. इस दौरान उन्हें रन लेने में काफी परेशानी हो रही थी. इसलिए वो बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने हेड का साथ देते हुए 15 गेंद में 20 रन ठोके और पवेलियन लौट गए. उन्होंने पहले विकेट के लिए महज 4.3 ओवर में 44 रनों की साझेदारी की.

कौन लेगा शॉर्ट की जगह?

जेक फ्रेजर मैक्गर्क ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में मौजूद हैं. ऐसे में अगर शॉर्ट नहीं खेलते हैं तो ओपनिंग के लिए मैक्गर्क एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, इससे कंगारू टीम को स्पिन बॉलिंग का विकल्प नहीं मिलेगा, क्योंकि शॉर्ट की तरह मैक्गर्क गेंदबाजी नहीं करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यदि शॉर्ट को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाता है, तो बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिनर कूपर कोनोली को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. उन्हें फिलहाल ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/australia-suffered-a-big-blow-the-deadly-player-will-not/article-12228

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.