- Hindi News
- बालीवुड
- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने भेजा समन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने भेजा समन
Bollywod
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह और उनके पति विपिन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में बेगूसराय कोर्ट में उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को समन जारी करते हुए जल्द पेश होने का आदेश दिया है।
दुर्गा पूजा कार्यक्रम से जुड़ा है मामला
यह मामला अक्टूबर 2023 का है, जब समस्तीपुर जिले के पास स्थित एक गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों ने अक्षरा सिंह और उनके पति को इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि कपल को करीब 5.51 लाख रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई थी, लेकिन उन्होंने पूरा शो नहीं किया।
नोट फेंकने पर मंच छोड़ा, परफॉर्मेंस बीच में रोकी
शिकायतकर्ता शिवेश मिश्रा के अनुसार, अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों ने मंच की ओर नोट फेंकने शुरू कर दिए। इससे नाराज़ होकर अभिनेत्री ने ना केवल परफॉर्मेंस बीच में रोक दी, बल्कि माइक फेंकते हुए स्टेज भी छोड़ दिया। आयोजकों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम पूरा करने से साफ मना कर दिया।
बताया गया है कि अक्षरा को तीन घंटे की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन वो महज आधे घंटे में ही चली गईं, जिससे आयोजन में भारी अफरा-तफरी मच गई और आयोजकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
भारी धाराओं में मामला दर्ज
बेगूसराय कोर्ट में दर्ज परिवाद पत्र संख्या 2006/2023 में अक्षरा सिंह और उनके पति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 420, 406, 427, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं धोखाधड़ी, गबन, नुकसान पहुँचाने और धमकी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं अक्षरा सिंह
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षरा सिंह किसी विवाद में फंसी हैं। कुछ महीने पहले आजमगढ़ में उनके एक शो के दौरान भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उस घटना के बाद भी उन्हें मंच छोड़ना पड़ा था।
इतना ही नहीं, कुछ समय पहले अक्षरा को 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है, जिससे उनके सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए