एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

बॉलीवुड न्यूज

On

सांप के जहर मामले में FIR और निचली अदालत की कार्रवाई रद्द, कोर्ट ने कहा मामला कानून में टिक नहीं सकता

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने सांप के जहर मामले में बड़ी राहत दी है। गुरुवार को सर्वोच्च अदालत ने उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज FIR और उससे जुड़ी सभी कार्रवाई रद्द कर दी। अदालत ने निचली अदालतों के आदेशों को भी अमान्य करार दिया।

यह मामला 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था। आरोप था कि एल्विश यादव ने वीडियो शूट और रेव पार्टियों में सांप का जहर इस्तेमाल किया, जहां कथित रूप से नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट की बेंच जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने कहा कि FIR अधिकृत व्यक्ति द्वारा दर्ज नहीं की गई थी और इसमें IPC की धाराओं का संदर्भ पहले से बंद एक मामले पर आधारित था।

कोर्ट ने मामले की सीमित कानूनी पहलुओं पर सुनवाई की। इसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट (NDPS Act) की धाराओं की प्रयोज्यता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 55 की वैधता पर विशेष ध्यान दिया गया। बेंच ने कहा कि सह-आरोपी से बरामद तरल पदार्थ इस अधिनियम की अनुसूची में सूचीबद्ध नहीं था, इसलिए NDPS Act लागू नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने FIR और चार्जशीट दाखिल करने सहित निचली अदालतों की सभी कार्रवाइयों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला कानून की नजर में टिक नहीं सकता। फरवरी 2026 में सुनवाई के दौरान अदालत ने एल्विश यादव को फटकार लगाते हुए पूछा था कि क्या उन्होंने सांप के साथ ऐसा किया और क्या चिड़ियाघर में जानवरों के साथ खेलना अपराध नहीं है।

एल्विश यादव की वकील मुक्ता गुप्ता ने कोर्ट में दलील दी कि यूट्यूबर केवल मेहमान के रूप में रेव पार्टी में गए थे। मेडिकल जांच में नौ सांप जहरीले नहीं पाए गए और उनके खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं था। इसके बावजूद, मामले को मीडिया में बहुत सुर्ख़ियाँ मिलीं।

यादव को 22 नवंबर 2023 को केस दर्ज होने के बाद 17 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत ने 22 मार्च 2024 को 50,000 रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अब उनका यह मामला पूरी तरह खत्म माना जाएगा।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/big-relief-to-elvish-yadav-from-supreme-court/article-48517

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.