Bigg Boss 18: ‘मिड एविक्शन’ से घरवालों को लगा झटका, दिग्विजय राठी हुए बाहर?

Bollywood NEWS

बिग बॉस 18 के घर से इस हफ्ते एक नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट बाहर होने वाले हैं. एक कंटेस्टेंट 'वीकेंड के वार' से पहले घर से बाहर जाएगा और दूसरे कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान खान खुद करेंगे. कुछ सोशल मीडिया फैन क्लब का दावा है कि दिग्विजय सिंह राठी 'बिग बॉस 18' के घर से बाहर हो गए हैं.

‘बिग बॉस 18’ के घर में मेकर्स फिर एक बार ‘मिड-वीक एविक्शन’ का ट्विस्ट लेकर आए हैं. इस मिड-एविक्शन के चलते ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा और दिग्विजय सिंह राठी में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा. कुछ फैन पेजेस का दावा है कि दिग्विजय सिंह राठी सलमान खान के शो से बाहर हो गए हैं. लेकिन मेकर्स, चैनल या दिग्विजय की टीम की तरफ से इस खबर को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन बिग बॉस के लटेंट्स प्रोमो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा और दिग्विजय सिंह राठी में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है.

आमतौर पर बिग बॉस के घर से कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला जनता करती हैं. लेकिन ‘मिड-एविक्शन’ में बिग बॉस के घर में रहने वाले कंटेस्टेंट तय करने वाले हैं कि उन में से कौन सलमान खान के शो में रहेगा और कौन शो से बाहर जाएगा. लेकिन इस कहानी में एक बड़ा ही दिलचस्प ट्विस्ट है. सबसे पहले बिग बॉस घर की ‘टाइम गॉड’ बनीं श्रुतिका राज से कहेंगे कि वो घरवालों को रैंकिंग दे. श्रुतिका की इस रैंकिंग के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया जाएगा कि श्रुतिका ने बनाई हुई लिस्ट के मुताबिक जो कंटेस्टेंट बॉटम 6 में हैं, उनमें से कोई एक शो से बाहर चला जाएगा. लेकिन वो एक कंटेस्टेंट कौन होगा? इसका फैसला सभी घरवालों को मिलकर करना होगा.

इस हफ्ते 2 खिलाड़ियों का होगा पैकअप

बॉटम 6 में आए हुए कंटेस्टेंट में से सभी घरवाले ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा और दिग्विजय सिंह राठी को अपना टारगेट बनाएंगे. इन तीनों में से जिस कंटेस्टेंट के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट्स होंगे, उसे बिग बॉस 18 के घर को अलविदा कहते हुए एलिमिनेट होना पड़ेगा. लेकिन ये एविक्शन प्रक्रिया फिर एक बार ‘वीकेंड का वार’ पर देखने मिलने वाली हैं. सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ पर और एक खिलाडी शो से अपना पैक अप करेगा.

सोशल मीडिया पर फूट रहा है फैंस का गुस्सा

दरअसल बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर दिग्विजय के फैंस ये कह रहे हैं कि चैनल ने दिग्विजय को जान बूझ कर शो से बाहर कर दिया है. उनका कहना है कि मेकर्स ये बहुत अच्छी तरह से जानते थे कि वो वोटों से दिग्विजय को शो से बाहर नहीं कर सकते और इसलिए उन्होंने नए ट्विस्ट के साथ उन्हें बाहर कर दिया है. हालांकि फैंस की इस बात में कितनी सच्चाई है, ये देखना दिलचस्प होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

Bigg Boss 18: ‘मिड एविक्शन’ से घरवालों को लगा झटका, दिग्विजय राठी हुए बाहर?

Bollywood NEWS

‘बिग बॉस 18’ के घर में मेकर्स फिर एक बार ‘मिड-वीक एविक्शन’ का ट्विस्ट लेकर आए हैं. इस मिड-एविक्शन के चलते ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा और दिग्विजय सिंह राठी में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा. कुछ फैन पेजेस का दावा है कि दिग्विजय सिंह राठी सलमान खान के शो से बाहर हो गए हैं. लेकिन मेकर्स, चैनल या दिग्विजय की टीम की तरफ से इस खबर को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन बिग बॉस के लटेंट्स प्रोमो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा और दिग्विजय सिंह राठी में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है.

आमतौर पर बिग बॉस के घर से कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला जनता करती हैं. लेकिन ‘मिड-एविक्शन’ में बिग बॉस के घर में रहने वाले कंटेस्टेंट तय करने वाले हैं कि उन में से कौन सलमान खान के शो में रहेगा और कौन शो से बाहर जाएगा. लेकिन इस कहानी में एक बड़ा ही दिलचस्प ट्विस्ट है. सबसे पहले बिग बॉस घर की ‘टाइम गॉड’ बनीं श्रुतिका राज से कहेंगे कि वो घरवालों को रैंकिंग दे. श्रुतिका की इस रैंकिंग के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया जाएगा कि श्रुतिका ने बनाई हुई लिस्ट के मुताबिक जो कंटेस्टेंट बॉटम 6 में हैं, उनमें से कोई एक शो से बाहर चला जाएगा. लेकिन वो एक कंटेस्टेंट कौन होगा? इसका फैसला सभी घरवालों को मिलकर करना होगा.

इस हफ्ते 2 खिलाड़ियों का होगा पैकअप

बॉटम 6 में आए हुए कंटेस्टेंट में से सभी घरवाले ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा और दिग्विजय सिंह राठी को अपना टारगेट बनाएंगे. इन तीनों में से जिस कंटेस्टेंट के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट्स होंगे, उसे बिग बॉस 18 के घर को अलविदा कहते हुए एलिमिनेट होना पड़ेगा. लेकिन ये एविक्शन प्रक्रिया फिर एक बार ‘वीकेंड का वार’ पर देखने मिलने वाली हैं. सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ पर और एक खिलाडी शो से अपना पैक अप करेगा.

सोशल मीडिया पर फूट रहा है फैंस का गुस्सा

दरअसल बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर दिग्विजय के फैंस ये कह रहे हैं कि चैनल ने दिग्विजय को जान बूझ कर शो से बाहर कर दिया है. उनका कहना है कि मेकर्स ये बहुत अच्छी तरह से जानते थे कि वो वोटों से दिग्विजय को शो से बाहर नहीं कर सकते और इसलिए उन्होंने नए ट्विस्ट के साथ उन्हें बाहर कर दिया है. हालांकि फैंस की इस बात में कितनी सच्चाई है, ये देखना दिलचस्प होगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bigg-boss-18-mid-eviction-shocked-the-housemates-digvijay-rathi/article-5881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.