बिग बॉस 19’ का फिनाले नज़दीक: वीकेंड का वार में सलमान खान ने ली अशनूर की क्लास, शो से भेजा बाहर

digital desk

On

टास्क के दौरान तान्या मित्तल को चोट पहुंचाने पर सलमान ने अशनूर को फटकार लगाई; प्रोमो में एलिमिनेशन के संकेत, फिनाले से पहले घर में बचे अब सिर्फ 5 सदस्य

बिग बॉस 19’ अपने ग्रैंड फिनाले से ठीक एक सप्ताह पहले तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। शो के नए वीकेंड का वार प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस एपिसोड में सलमान खान आखिरी बार घरवालों को उनके व्यवहार के लिए कड़े शब्दों में चेतावनी देते नज़र आएंगे। प्रोमो में सलमान, टास्क के दौरान तान्या मित्तल को चोट पहुंचाने पर अशनूर कौर को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं।

प्रोमो के अनुसार, सलमान ने अशनूर से साफ कहा—“बिग बॉस के घर में किसी पर हाथ उठाना या चोट पहुंचाना स्वीकार नहीं है।” अशनूर ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन सलमान ने स्पष्ट किया कि उनकी हरकत गुस्से से भरी और जानबूझकर लग रही थी। उन्होंने कहा कि अशनूर ने लकड़ी का तख्ता पूरी ताकत से घुमाया, जिससे तान्या को चोट पहुंची।

अशनूर ने अपने बचाव में कहा कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं था और घटना गलती से हुई, लेकिन सलमान ने उनकी बात बीच में रोकते हुए कहा—“यह गलती नहीं थी, आप पूरी ताकत से मारा है।” इसके बाद सलमान ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की घोषणा की। प्रोमो अशनूर के भावुक होकर रोने के साथ समाप्त होता है।
सूत्रों के अनुसार, इसी घटना के चलते अशनूर कौर को शो से बाहर कर दिया गया है।

गौरव पर भी बरसे सलमान

वीकेंड का वार में सलमान ने गौरव खन्ना को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गौरव जैसा ‘बिना भागीदारी वाला’ प्रतिभागी बिग बॉस जैसे शो की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। साथ ही यह भी जोड़ा—“अगर यह इनकी वास्तविक पर्सनैलिटी है, तो मैं दाग देना चाहूंगा… और अगर यह गेम प्लान है, तब भी हैट्स ऑफ।”

हाउस में कम वोटिंग के चलते शहबाज भी बाहर

रियलिटी शो से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि अशनूर के बाद शहबाज बदेशा भी बाहर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि शहनाज गिल के भाई शहबाज को सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

अब केवल 5 फाइनलिस्ट बचे

दो सदस्यों के बाहर होने के बाद अब ‘बिग बॉस 19’ के घर में सिर्फ पांच प्रतिभागी रह गए हैं—

  • अमल मलिक

  • प्रणित मोरे

  • गौरव खन्ना

  • फरहाना भट्ट

  • तान्या मित्तल

आने वाले एपिसोड्स में इन पाँच में से एक को ‘बिग बॉस 19’ का विजेता घोषित किया जाएगा। वीकेंड का वार में एक से बढ़कर एक सितारों की एंट्री भी होगी, जिनमें माधुरी दीक्षित, माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी शामिल हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bigg-boss-19s-finale-nears-salman-khan-takes-ashnoors-class/article-38851

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.