Birthday Special : गोविंदा से मिलने गए और दिव्या भारती पर आ गया दिल, सलमान खान के डायरेक्टर की प्रेम कहानी

Bollywood NEWS

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला आज यानी 18 फरवरी को अपना 59वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपनी फिल्मों के साथ ही साथ साजिद अक्सर दिव्या भारती के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हालांकि, दिव्या ने बहुत कम समय में ही उनको अकेला कर दिया था, लेकिन वो आज भी एक्ट्रेस की तस्वीर अपने पास रखते हैं.

साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. उन्होंने अभी तक के अपने करियर ने कई सारी कमाल की फिल्में दी हैं. उन्होंने ‘चंदू चैंपियन’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी और भी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं. हाल फिलहाल की बात करें, तो वो सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ पर काम कर रहे हैं. हालांकि, उनके इतने सक्सेसफुल करियर के बीच में लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा जो अपनी तरफ खींचती है, वो है साजिद की लव स्टोरी, जो कि फेमस एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ थी.

दिव्या भारती बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो कि बहुत ही कम समय में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ साल 1992 में ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद से वो गोविंदा के साथ ‘शोला और शबनम’ में काम करने लगीं, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दिव्या और साजिद की पहली बार मुलाकात हुई थी. हालांकि, डायरेक्टर वहां पर गोविंदा से मिलने गए थे.

पहली नजर में ही हो गया था प्यार

साजिद की जिस वक्त दिव्या से मुलाकात की थी, उस वक्त वो अपने पहले इंडिपेंडेंट होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘जुल्म की हुकूमत’ पर काम कर रहे थे. इस फिल्म में गोविंदा लीड एक्टर के तौर पर थे. जिस वक्त साजिद, गोविंदा से मिलने के लिए सेट पर पहुंचें, उसी वक्त उनकी नजर दिव्या पर गई और उन्हें पहली नजर में ही एक्ट्रेस से प्यार हो गया. इसके बाद क्या था, साजिद ने रोजाना ही वहां जाना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे दोनों में बात शुरू हो गई और उनमें पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया.

दिव्या ने कहा दुनिया को अलविदा

हालांकि, पहले दोनों ने अपने रिश्ते को दुनियाभर से छिपाए रखने का सोचा था. बाद में कपल ने साल 1992 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, उस वक्त दिव्या की उम्र 18 साल और साजिद की उम्र 27 साल थी. शादी की बात दोनों ने कभी सबके सामने नहीं आई. लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि वो साल 1994 में कुछ खास अनाउंसमेंट करेंगी. हालांकि, ये अनाउंसमेंट करने से पहले ही एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दरअसल, दिव्या 5 अप्रैल, 1993 में अपनी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर से गिर गई, जिससे उनकी डेथ हो गई.

आज भी साथ रखते हैं तस्वीर

दिव्या के साथ हुई इस घटना ने साजिद को पूरी तरह से तोड़ दिया. हालांकि, कुछ समय के बाद से साजिद ने अपने काम पर फोकस करने और अपनी फिल्मों को दिव्या को डेडिकेट करने लगे. दिव्या के साथ शादी के बाद दोनों केवल 10 महीने ही साथ रह पाए. बाद में साल 2000 में साजिद ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया और जर्नलिस्ट वर्धा खान से शादी कर ली. एक पुराने इंटरव्यू में वर्धा ने खुलासा किया था कि साजिद आज भी अपने वॉलेट में दिव्या की तस्वीर रखते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Birthday Special : गोविंदा से मिलने गए और दिव्या भारती पर आ गया दिल, सलमान खान के डायरेक्टर की प्रेम कहानी

Bollywood NEWS

साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. उन्होंने अभी तक के अपने करियर ने कई सारी कमाल की फिल्में दी हैं. उन्होंने ‘चंदू चैंपियन’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी और भी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं. हाल फिलहाल की बात करें, तो वो सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ पर काम कर रहे हैं. हालांकि, उनके इतने सक्सेसफुल करियर के बीच में लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा जो अपनी तरफ खींचती है, वो है साजिद की लव स्टोरी, जो कि फेमस एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ थी.

दिव्या भारती बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो कि बहुत ही कम समय में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ साल 1992 में ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद से वो गोविंदा के साथ ‘शोला और शबनम’ में काम करने लगीं, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दिव्या और साजिद की पहली बार मुलाकात हुई थी. हालांकि, डायरेक्टर वहां पर गोविंदा से मिलने गए थे.

पहली नजर में ही हो गया था प्यार

साजिद की जिस वक्त दिव्या से मुलाकात की थी, उस वक्त वो अपने पहले इंडिपेंडेंट होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘जुल्म की हुकूमत’ पर काम कर रहे थे. इस फिल्म में गोविंदा लीड एक्टर के तौर पर थे. जिस वक्त साजिद, गोविंदा से मिलने के लिए सेट पर पहुंचें, उसी वक्त उनकी नजर दिव्या पर गई और उन्हें पहली नजर में ही एक्ट्रेस से प्यार हो गया. इसके बाद क्या था, साजिद ने रोजाना ही वहां जाना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे दोनों में बात शुरू हो गई और उनमें पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया.

दिव्या ने कहा दुनिया को अलविदा

हालांकि, पहले दोनों ने अपने रिश्ते को दुनियाभर से छिपाए रखने का सोचा था. बाद में कपल ने साल 1992 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, उस वक्त दिव्या की उम्र 18 साल और साजिद की उम्र 27 साल थी. शादी की बात दोनों ने कभी सबके सामने नहीं आई. लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि वो साल 1994 में कुछ खास अनाउंसमेंट करेंगी. हालांकि, ये अनाउंसमेंट करने से पहले ही एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दरअसल, दिव्या 5 अप्रैल, 1993 में अपनी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर से गिर गई, जिससे उनकी डेथ हो गई.

आज भी साथ रखते हैं तस्वीर

दिव्या के साथ हुई इस घटना ने साजिद को पूरी तरह से तोड़ दिया. हालांकि, कुछ समय के बाद से साजिद ने अपने काम पर फोकस करने और अपनी फिल्मों को दिव्या को डेडिकेट करने लगे. दिव्या के साथ शादी के बाद दोनों केवल 10 महीने ही साथ रह पाए. बाद में साल 2000 में साजिद ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया और जर्नलिस्ट वर्धा खान से शादी कर ली. एक पुराने इंटरव्यू में वर्धा ने खुलासा किया था कि साजिद आज भी अपने वॉलेट में दिव्या की तस्वीर रखते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/birthday-special-went-to-meet-govinda-and-divya-bharti-came/article-10591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.