डूब रहा था बॉलीवुड, अकेले ‘जवान’ शाहरुख खान ने कैसे बुरे दौर से निकाला

Bollywood NEWS

2 नवंबर को शाहरुख खान 59 साल हो गए हैं. उनके बर्थडे के मौके पर चलिए एक नजर उस वक्त पर डालते हैं जब बॉलीवुड फ्लॉप के टैग के साथ जूझ रहा था. हालांकि, फिर शाहरुख वापस आए और उन्होंने अपने साथ-साथ बॉलीवुड का भी कमबैक करा दिया.

‘हिम्मत-ए-मर्दां मदद-ए-ख़ुदा’. उर्दू की इस खूबसूरत कहावत का मतलब होता है कि जो लोग खुद की मदद करते और कोशिश करते रहते हैं, खुद खुदा भी वैसा लोगों की मदद करता है. आज इस प्रसिद्ध लाइन से शुरुआत करते हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जिक्र इसलिए, क्योंकि उनके करियर में एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्में चल नहीं रही थीं. साल 2018 में आई ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. कहा जाने लगा था कि शाहरुख का करियर खत्म हो गया, लेकिन फिर शाहरुख दो कदम पीछे हटे. चार सालों का ब्रेक लिया. फिर ऐसी दहाड़ मारी कि हर तरफ उनके नाम का ही शोर सुनाई देने लगा.

सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि कोरोना महामारी के बाद पूरे बॉलीवुड की नैया डूब गई थी और साउथ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा था. ज्यादातर एक्टर्स की फिल्में चल नहीं रही थीं. बॉलीवुड कलाकारों से ये सवाल होने लगे थे कि क्या बॉलीवुड खत्म हो गया. लेकिन शाहरुख ने जो चार सालों का ब्रेक लिया था, उस समय में वो खुद का कमबैक कराने की प्लानिंग कर रहे थे.

आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान बर्थडे है. वो 59 साल के हो चुके हैं. इस मौके पर उस वक्त का जिक्र करना तो बनता है, जब उन्होंने धांसू कमबैक किया था और अपने करियर के साथ-साथ बॉलीवुड को भी पटरी पर ले आए थे.

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म
‘जीरो’ के फ्लॉप होने के 4 साल 1 महीने और 4 दिन बाद 25 जनवरी 2023 को उनकी कमबैक फिल्म ‘पठान’ रिलीज होती है, जो कि देश की सबसे बड़ी यूनिवर्स YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होती है. 57 साल की उम्र में शाहरुख इस फिल्म में एक्शन करते हैं. इस पिक्चर में वो ऐसे एक्शन अवतार में दिखते हैं कि उन्हें नजरअंदाज कर पाना मुश्किल हो जाता है. फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती है और लोगों की जुबां पर एक फिर से SRK का नाम होता. शाहरुख बॉलीवुड के किंग की गद्दी पर एक बार फिर से विराजमान हो जाते हैं.

‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख के ट्रोलर्स इस फिल्म को महज एक तुक्का बता रहे थे. हालांकि, उन्होंने लोगों की बोलती बंद करने की प्लानिंग ‘पठान’ के बनने से पहले ही कर ली थी. उन्होंने साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिला लिया था. 7 सितंबर 2023 को ‘जवान’ आती है. नॉर्थ इंडिया के साथ साउथ इंडिया और पूरी दुनिया में इस फिल्म का क्रेज दिखता है और ये फिल्म ‘पठान’ से बड़ी हिट साबित होती है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1150 करोड़ रुपये कमा लेती है. इसी के साथ वो 500 करोड़ और 1000 करोड़ की बैक टू बैक दो फिल्में देने वाले पहले इंडियन एक्टर बन जाते हैं और उनका ये रिकॉर्क तोड़ना मुश्किल हो जाता है. लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से ज्यादा उस समय दूसरे बॉलीवुड एक्टर इस बात का जश्न मना रहे थे कि बॉलीवुड के अच्छे दिन वापस आ गए हैं.

एक साल तीन फिल्में
‘जवान’ की सफलता के बाद साल 2023 के आखिर में 21 दिसंबर को ‘डंकी’ नाम की फिल्म रिलीज होती है. ‘पठान’ और ‘जवान’ में एक्शन करने के बाद शाहरुख अपनी साल की इस तीसरी फिल्म में कहानी पर फोकस करते हैं और डंकी रूट के जरिए भारत से विदेश जाने वाले भारतीयों की कहानी को दिखाते हैं. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्टर करते हैं. वही राजकुमार हिरानी, जिनका रिकॉर्ड है कि उनकी आज तक एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई. ‘डंकी’ भी 450 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ हिट होती है. बस फिर क्या था बॉलीवुड को उसके सुनहरे दिन वापस मिल जाते हैं और दुनिया को शाहरुख की रूप में उसका बादशाह

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

डूब रहा था बॉलीवुड, अकेले ‘जवान’ शाहरुख खान ने कैसे बुरे दौर से निकाला

Bollywood NEWS

‘हिम्मत-ए-मर्दां मदद-ए-ख़ुदा’. उर्दू की इस खूबसूरत कहावत का मतलब होता है कि जो लोग खुद की मदद करते और कोशिश करते रहते हैं, खुद खुदा भी वैसा लोगों की मदद करता है. आज इस प्रसिद्ध लाइन से शुरुआत करते हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जिक्र इसलिए, क्योंकि उनके करियर में एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्में चल नहीं रही थीं. साल 2018 में आई ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. कहा जाने लगा था कि शाहरुख का करियर खत्म हो गया, लेकिन फिर शाहरुख दो कदम पीछे हटे. चार सालों का ब्रेक लिया. फिर ऐसी दहाड़ मारी कि हर तरफ उनके नाम का ही शोर सुनाई देने लगा.

सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि कोरोना महामारी के बाद पूरे बॉलीवुड की नैया डूब गई थी और साउथ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा था. ज्यादातर एक्टर्स की फिल्में चल नहीं रही थीं. बॉलीवुड कलाकारों से ये सवाल होने लगे थे कि क्या बॉलीवुड खत्म हो गया. लेकिन शाहरुख ने जो चार सालों का ब्रेक लिया था, उस समय में वो खुद का कमबैक कराने की प्लानिंग कर रहे थे.

आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान बर्थडे है. वो 59 साल के हो चुके हैं. इस मौके पर उस वक्त का जिक्र करना तो बनता है, जब उन्होंने धांसू कमबैक किया था और अपने करियर के साथ-साथ बॉलीवुड को भी पटरी पर ले आए थे.

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म
‘जीरो’ के फ्लॉप होने के 4 साल 1 महीने और 4 दिन बाद 25 जनवरी 2023 को उनकी कमबैक फिल्म ‘पठान’ रिलीज होती है, जो कि देश की सबसे बड़ी यूनिवर्स YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होती है. 57 साल की उम्र में शाहरुख इस फिल्म में एक्शन करते हैं. इस पिक्चर में वो ऐसे एक्शन अवतार में दिखते हैं कि उन्हें नजरअंदाज कर पाना मुश्किल हो जाता है. फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती है और लोगों की जुबां पर एक फिर से SRK का नाम होता. शाहरुख बॉलीवुड के किंग की गद्दी पर एक बार फिर से विराजमान हो जाते हैं.

‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख के ट्रोलर्स इस फिल्म को महज एक तुक्का बता रहे थे. हालांकि, उन्होंने लोगों की बोलती बंद करने की प्लानिंग ‘पठान’ के बनने से पहले ही कर ली थी. उन्होंने साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिला लिया था. 7 सितंबर 2023 को ‘जवान’ आती है. नॉर्थ इंडिया के साथ साउथ इंडिया और पूरी दुनिया में इस फिल्म का क्रेज दिखता है और ये फिल्म ‘पठान’ से बड़ी हिट साबित होती है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1150 करोड़ रुपये कमा लेती है. इसी के साथ वो 500 करोड़ और 1000 करोड़ की बैक टू बैक दो फिल्में देने वाले पहले इंडियन एक्टर बन जाते हैं और उनका ये रिकॉर्क तोड़ना मुश्किल हो जाता है. लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से ज्यादा उस समय दूसरे बॉलीवुड एक्टर इस बात का जश्न मना रहे थे कि बॉलीवुड के अच्छे दिन वापस आ गए हैं.

एक साल तीन फिल्में
‘जवान’ की सफलता के बाद साल 2023 के आखिर में 21 दिसंबर को ‘डंकी’ नाम की फिल्म रिलीज होती है. ‘पठान’ और ‘जवान’ में एक्शन करने के बाद शाहरुख अपनी साल की इस तीसरी फिल्म में कहानी पर फोकस करते हैं और डंकी रूट के जरिए भारत से विदेश जाने वाले भारतीयों की कहानी को दिखाते हैं. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्टर करते हैं. वही राजकुमार हिरानी, जिनका रिकॉर्ड है कि उनकी आज तक एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई. ‘डंकी’ भी 450 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ हिट होती है. बस फिर क्या था बॉलीवुड को उसके सुनहरे दिन वापस मिल जाते हैं और दुनिया को शाहरुख की रूप में उसका बादशाह

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bollywood-was-sinking-how-did-jawan-shahrukh-khan-come-out/article-2543

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.