- Hindi News
- बालीवुड
- पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड का गुस्सा, सितारों ने की सरकार से एक्शन की अपील
पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड का गुस्सा, सितारों ने की सरकार से एक्शन की अपील
Bollywod
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक और गुस्से में डुबो दिया है। इस जघन्य कृत्य में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसे लेकर बॉलीवुड सितारों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने इस हमले की घोर निंदा की है और सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील की है।
अक्षय कुमार का शोक संदेश
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने इस हमले पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की खबर सुनकर बेहद आहत हूं। इस तरह की निर्दोष लोगों की हत्या करना मानवता के नाम पर कलंक है। मृतकों के परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं।” अक्षय के इस ट्वीट ने कई अन्य कलाकारों को भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।
सोनू सूद ने किया हमला निंदनीय
अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता सोनू सूद ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा, “कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुआ कायरतापूर्ण हमला बेहद निंदनीय है। सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
अनुपम खेर का भावुक वीडियो
अनुपम खेर इस हमले से अत्यधिक आहत नजर आए। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा, “अब शब्द भी कमजोर लगते हैं। जो दर्द है, वह शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। कश्मीरी पंडितों पर जो बीता, वह मैं अपनी आंखों से देख चुका हूं।
रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए कहा, “ओम शांति। शब्द नहीं हैं दुख व्यक्त करने के लिए। अब वक्त है कि हम आपसी मतभेदों को छोड़कर एकजुट हों और असली दुश्मन की पहचान करें।” साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कमल हासन ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा, “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल हुए लोगों के लिए मैं शक्ति और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत एकजुट है और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।
संजय दत्त ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "उन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों को बेरहमी से मार डाला। यह क्षमा योग्य नहीं है। अब वक्त है जवाब देने का। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि वे इन आतंकियों को उनका हक दें।" उनकी इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और उनके इस रुख को सराहा।
बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक, हर कोई इस बर्बर हमले के खिलाफ आवाज़ उठा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों ने इस हमले के बाद संवेदनाओं और गुस्से का इज़हार किया है, साथ ही सरकार से सख्त और तगड़ा एक्शन लेने की अपील की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए