बॉनी और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन: इंडस्ट्री ने नम आंखों से दी विदाई

Bollywod

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार, 2 मई को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं निर्मल कपूर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11:30 बजे विले पार्ले श्मशान घाट पर संपन्न हुआ।

 परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि निर्मल कपूर ने अपने जीवन को सादगी, स्नेह और गरिमा के साथ जिया। उनके निधन से कपूर परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल है।

सेलेब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंची हस्तियों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, डेविड धवन, महीप कपूर, और अन्य कई फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। सभी ने कपूर परिवार के इस कठिन समय में साथ खड़े रहने की भावना व्यक्त की।

बोनी कपूर ने साझा किया भावुक संदेश

बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “2 मई को, हमारे परिवार के बीच मां ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक संपूर्ण जीवन जिया और अपने पीछे अमूल्य यादें छोड़ गईं। उनका स्नेह हर उस व्यक्ति को छू गया जो उनके करीब आया।”

1955 में हुई थी सुरिंदर कपूर से शादी

निर्मल कपूर की शादी 1955 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी। उनके चार बच्चे—बोनी, अनिल, संजय और बेटी रीना कपूर हैं। वे सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों की दादी थीं।

90वें जन्मदिन पर हुआ था भव्य आयोजन

पिछले वर्ष कपूर परिवार ने निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया था। इस मौके पर पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पलों को साझा किया था।

निर्मल कपूर अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका स्नेह, सादगी और पारिवारिक मूल्यों की छवि हमेशा कपूर परिवार और उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

बॉनी और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन: इंडस्ट्री ने नम आंखों से दी विदाई

Bollywod

 परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि निर्मल कपूर ने अपने जीवन को सादगी, स्नेह और गरिमा के साथ जिया। उनके निधन से कपूर परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल है।

सेलेब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंची हस्तियों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, डेविड धवन, महीप कपूर, और अन्य कई फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। सभी ने कपूर परिवार के इस कठिन समय में साथ खड़े रहने की भावना व्यक्त की।

बोनी कपूर ने साझा किया भावुक संदेश

बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “2 मई को, हमारे परिवार के बीच मां ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक संपूर्ण जीवन जिया और अपने पीछे अमूल्य यादें छोड़ गईं। उनका स्नेह हर उस व्यक्ति को छू गया जो उनके करीब आया।”

1955 में हुई थी सुरिंदर कपूर से शादी

निर्मल कपूर की शादी 1955 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी। उनके चार बच्चे—बोनी, अनिल, संजय और बेटी रीना कपूर हैं। वे सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों की दादी थीं।

90वें जन्मदिन पर हुआ था भव्य आयोजन

पिछले वर्ष कपूर परिवार ने निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया था। इस मौके पर पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पलों को साझा किया था।

निर्मल कपूर अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका स्नेह, सादगी और पारिवारिक मूल्यों की छवि हमेशा कपूर परिवार और उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/boney-and-anil-kapoors-mother-nirmal-kapoor-farewell-with-moist/article-19456

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.