26 करोड़ का बजट लेकिन कमाई 176 करोड़, सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को देखने के बाद भूल जाएंगे अपना दर्द

Bollywood NEWS

साउथ की ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित थी. फिल्म की कहानी ऐसी थी जिसे देखने के बाद दर्शक सीट से उठना तक भूल गए थे. जानें इस शानदार फिल्म के बारे में...

फिल्मी दुनिया अगर आपको एंटरटेन करती है तो कई बार ऐसी फिल्में भी बनाती है जो असल जीवन का आईना बनती हैं. जिसमें लोगों के सुख दुख की तस्वीर होती है. कभी रिश्तों के कड़वे सच होते हैं तो कभी कुदरत के कहर से बिखरती जिंदगियों की दास्तां होती हैं. और, वो जो कहते हैं कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए होती हैं, उन्हें ये जान लेना चाहिए कि असल जिंदगी के दुख दर्द पर बनी ऐसी फिल्में भी बेजोड़ होती हैं. और, फिल्मी फैंस उन्हें देखना भी पसंद करते हैं. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं. वो भी ऐसी ही एक सच्ची घटना पर बेस्ड मूवी है. जो बनी महज 26 करोड़ रुपये में और कमा डाले 176 करोड़ रुपये. 

सच्ची घटना पर बनी फिल्म

हम जिस मूवी का जिक्र यहां कर रहे हैं, उस मूवी का नाम है एवरी वन इज अ हीरो. ये फिल्म मलयालम भाषा की मूवी है. जो केरल में साल 2018 में आई भीषण बाढ़ पर बेस्ड मूवी है. इस बाढ़ ने केरल के लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया था. इस हादसे से उभरने के लिए  केरल के लोगों को काफी वक्त लगा. कुछ लोग उस दौर में मसीहा बन कर आए और अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद की. फिल्म में केरल के लोगों का असल दर्द भी पर्दे पर उतारा गया. ये फिल्म महज 26 करोड़ रु. में बनकर तैयार हो गई. और, जब  रिलीज हुई तब वो रिस्पॉन्स मिला जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी. फिल्म ने 176 करोड़ रु. की कमाई की.

2018 को डायरेक्ट किया है जूड एंथनी जोसफ ने. फिल्म की शूटिंग साल 2019 में ही शुरू हो गई थी. लेकिन कुछ कारणों से फिल्म का काम बंद कर दिया गया. लेकिन जोसफ हर हाल में ये फिल्म बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने फिल्म पर फिर काम शुरु किया. लेकिन कोरोना काल में फिल्म का काम फिर रुक गया. जब सब कुछ सामान्य हुआ तब फिल्म 21 अप्रैल 2023 में रिलीज हुई और कमाई के मामले में धुरंधर साबित हुई. 2018 में कुनचाको बोबन, टोविनो थॉमस, आसिफ अली, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल मुख्य भूमिकाओं में थे. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

26 करोड़ का बजट लेकिन कमाई 176 करोड़, सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को देखने के बाद भूल जाएंगे अपना दर्द

Bollywood NEWS

फिल्मी दुनिया अगर आपको एंटरटेन करती है तो कई बार ऐसी फिल्में भी बनाती है जो असल जीवन का आईना बनती हैं. जिसमें लोगों के सुख दुख की तस्वीर होती है. कभी रिश्तों के कड़वे सच होते हैं तो कभी कुदरत के कहर से बिखरती जिंदगियों की दास्तां होती हैं. और, वो जो कहते हैं कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए होती हैं, उन्हें ये जान लेना चाहिए कि असल जिंदगी के दुख दर्द पर बनी ऐसी फिल्में भी बेजोड़ होती हैं. और, फिल्मी फैंस उन्हें देखना भी पसंद करते हैं. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं. वो भी ऐसी ही एक सच्ची घटना पर बेस्ड मूवी है. जो बनी महज 26 करोड़ रुपये में और कमा डाले 176 करोड़ रुपये. 

सच्ची घटना पर बनी फिल्म

हम जिस मूवी का जिक्र यहां कर रहे हैं, उस मूवी का नाम है एवरी वन इज अ हीरो. ये फिल्म मलयालम भाषा की मूवी है. जो केरल में साल 2018 में आई भीषण बाढ़ पर बेस्ड मूवी है. इस बाढ़ ने केरल के लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया था. इस हादसे से उभरने के लिए  केरल के लोगों को काफी वक्त लगा. कुछ लोग उस दौर में मसीहा बन कर आए और अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद की. फिल्म में केरल के लोगों का असल दर्द भी पर्दे पर उतारा गया. ये फिल्म महज 26 करोड़ रु. में बनकर तैयार हो गई. और, जब  रिलीज हुई तब वो रिस्पॉन्स मिला जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी. फिल्म ने 176 करोड़ रु. की कमाई की.

2018 को डायरेक्ट किया है जूड एंथनी जोसफ ने. फिल्म की शूटिंग साल 2019 में ही शुरू हो गई थी. लेकिन कुछ कारणों से फिल्म का काम बंद कर दिया गया. लेकिन जोसफ हर हाल में ये फिल्म बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने फिल्म पर फिर काम शुरु किया. लेकिन कोरोना काल में फिल्म का काम फिर रुक गया. जब सब कुछ सामान्य हुआ तब फिल्म 21 अप्रैल 2023 में रिलीज हुई और कमाई के मामले में धुरंधर साबित हुई. 2018 में कुनचाको बोबन, टोविनो थॉमस, आसिफ अली, विनीत श्रीनिवासन, नारायण और लाल मुख्य भूमिकाओं में थे. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/budget-of-26-crores-but-earning-of-176-crores-you/article-3247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.