'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी को Y श्रेणी की सुरक्षा, मिल रही धमकियों के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Bollywod

कन्हैयालाल साहू हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद अब केंद्र सरकार ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

यह निर्णय खुफिया एजेंसियों के अलर्ट इनपुट के आधार पर लिया गया है, जिसमें उनके जीवन को खतरा बताया गया था।

फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद और विरोध का माहौल बना हुआ था। अब अमित जानी की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF जवानों को सौंपी गई है।

धमकियों और विरोध का रहा दौर

अमित जानी ने हाल ही में कहा था कि ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज से पहले ही कुछ कट्टरपंथी संगठन उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक कट्टर विचारधारा से जुड़ा “आर्मी टाइप नेटवर्क” उन्हें निशाना बना रहा है और उन्हें सोशल मीडिया और कॉल्स के जरिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

कोर्ट में याचिकाएं, सेंसर से 130 कट

फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल जैसे संगठनों ने दिल्ली, मुंबई और गुजरात हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। इसी कानूनी विवाद के कारण फिल्म की पहली रिलीज डेट 11 जुलाई टालनी पड़ी थी। अब यह फिल्म 8 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है, लेकिन CBFC ने इसमें 130 कट लगाए हैं और इसे A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है जबकि अभिनेता विजय राज ने कन्हैयालाल साहू की भूमिका निभाई है।

कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित है फिल्म

‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित है। उस समय दो आरोपियों ने दुकान में घुसकर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। यह मामला देशभर में धार्मिक कट्टरता और नफरत के अपराध का प्रतीक बन गया था।

 पीएम और गृह मंत्री को धन्यवाद

Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“Y सुरक्षा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी को Y श्रेणी की सुरक्षा, मिल रही धमकियों के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Bollywod

यह निर्णय खुफिया एजेंसियों के अलर्ट इनपुट के आधार पर लिया गया है, जिसमें उनके जीवन को खतरा बताया गया था।

फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद और विरोध का माहौल बना हुआ था। अब अमित जानी की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF जवानों को सौंपी गई है।

धमकियों और विरोध का रहा दौर

अमित जानी ने हाल ही में कहा था कि ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज से पहले ही कुछ कट्टरपंथी संगठन उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक कट्टर विचारधारा से जुड़ा “आर्मी टाइप नेटवर्क” उन्हें निशाना बना रहा है और उन्हें सोशल मीडिया और कॉल्स के जरिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

कोर्ट में याचिकाएं, सेंसर से 130 कट

फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल जैसे संगठनों ने दिल्ली, मुंबई और गुजरात हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। इसी कानूनी विवाद के कारण फिल्म की पहली रिलीज डेट 11 जुलाई टालनी पड़ी थी। अब यह फिल्म 8 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है, लेकिन CBFC ने इसमें 130 कट लगाए हैं और इसे A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है जबकि अभिनेता विजय राज ने कन्हैयालाल साहू की भूमिका निभाई है।

कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित है फिल्म

‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित है। उस समय दो आरोपियों ने दुकान में घुसकर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। यह मामला देशभर में धार्मिक कट्टरता और नफरत के अपराध का प्रतीक बन गया था।

 पीएम और गृह मंत्री को धन्यवाद

Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा –
“Y सुरक्षा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/centers-big-decision-amid-threats-getting-y-category-security-for/article-29032

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.