- Hindi News
- बालीवुड
- 27 दिन और कमाई 530 करोड़ के पार, ‘छावा’ ने गदर 2-स्त्री 2-बाहुबली के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए
27 दिन और कमाई 530 करोड़ के पार, ‘छावा’ ने गदर 2-स्त्री 2-बाहुबली के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए
Bollywood NEWS
'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए हैं. विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने 27वें दिन भी शानदार कमाई की है. 27वें दिन की कमाई के मामले में 'छावा' ने सनी देओल, श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है.
विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. फिल्म की रिलीज का आज 28वां दिन है और सिनेमाघरों में इस फिल्म ने अपनी पकड़ अभी भी बनाई हुई है. ‘छावा’ जल्द ही उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी जो महीने भर थिएटर पर चलती रही हैं. ‘छावा’ ने कमाई के मामले में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन भी शानदार कमाई की है. ‘छावा’ का 530 करोड़ पार छलांग लगा चुकी है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 27वें दिन कितना कमाया.
‘छावा’ ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में घूल चटा दी है. शाहरुख खान की फिल्मों को भी ‘छावा’ भारत की कमाई में जबरदस्त टक्कर देती हुई नजर आ रही है. अपनी इस फिल्म के जरिए विकी कौशल ने सनी देओल, बॉबी देओल, रणबीर कपूर और शाहरुख खान की फिल्मों को आंख दिखाने का काम किया है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘छावा’ ने रिलीज के 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
‘छावा’ का टोटल कलेक्शन
हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं, इनमें थोड़ा इजाफा हो सकता है. इसी के साथ ही विकी कौशल की ‘छावा’ की अब तक की टोटल कमाई भारत में 535.55 करोड़ पहुंच गई है. फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन 524.45 करोड़ है और वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने अब तक 11.1 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 130 करोड़ का खर्चा किया था. मेकर्स का लगाया हुआ पैसा तो काफी पहली ही वसूल हो चुका है. अब फिल्म सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा हासिल कर रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए