- Hindi News
- बालीवुड
- कानूनी पचड़े में फंसे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, भद्दे कमेंट के बाद शिकायत दर्ज
कानूनी पचड़े में फंसे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, भद्दे कमेंट के बाद शिकायत दर्ज
Bollywood NEWS
समय रैना के शो 'इंडिया' गॉट लेटेंट' के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. नए एपिसोड में पैरेंट्स को लेकर दिए गए रणबीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट को लेकर लोग लागातर गुस्सा और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच हिंदू आईटी सेल ने शिकायत दर्ज कराई है. वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कार्रवाई की बात कही है.
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर बवाल मचा हुआ है. हाल ही में शो का नया एपिसोड आया था, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा पहुंचे हुए थे. इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर ऐसा वल्गर कमेंट किया कि लोग भड़क गए. यूं तो इस शो और समय रैना का विवादों से पुराना नाता रहा है. लेकिन इस बार वो कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. इस शो के खिलाफ हिंदू आईटी सेल ने शिकायत की.
‘इंडिया’ गॉट लेटेंट’ में पूछे जाने वाले वल्गर सवाल, नस्लीय टिप्पणी, अभद्र स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. ऐसे में हिंदू आईटी सेल ने एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की है. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कार्रवाई की बात कही है.
सीएम फडणवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शो को लेकर कहा कि, ”मुझे इसकी जानकारी मिली है. हालांकि मैंने उसे अबतक देखा नहीं है. मुझे पता चला है कि भद्दे तरीके से चीजों को चलाया गया है, जो बिल्कुल गलत है. Freedom of Speech सबके लिए है, लेकिन हमारी फ्रीडम तब खत्म हो जाती है, जब हम किसी और की फ्रीडम में दखल देते हैं. ये ठीक नहीं है. हर किसी की मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैं. अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी.”
दरअसल आईटी सेल ने अपने एक्स पोस्ट पर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि, कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय में एक शिकायत दर्ज की गई है. ‘अश्लीलता को बढ़ावा देने’ के आरोप में यह शिकायत दी गई है.
लोगों ने की शो बैन करने मांग की
जैसे ही एपिसोड आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने अकाउंट्स पर रणवीर इलाहाबादिया और ‘इंडिया’ गॉट लेटेंट’ को बैन करने की मांग कही है. साथ ही रणवीर को अनसब्सक्राइब भी करना शुरू कर दिया. नेटिजन्स का कहना है कि इलाहाबादिया को जो पॉपुलैरिटी मिल रही है, वो उसके लायक नहीं हैं. हालांकि, समय रैना और रणवीर ने अभी तक इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और न ही माफी मांगी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए