- Hindi News
- बालीवुड
- पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित जश्न, AICWA भड़की: सेना और शहीदों का अपमान बताया
पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित जश्न, AICWA भड़की: सेना और शहीदों का अपमान बताया
Bollywood
दुबई में 22 सितंबर को हुए भारत–पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के एक इशारे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
फरहान ने हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़कर दर्शकों की ओर तानने का अभिनय किया। इस पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश, शहीदों और सेना का अपमान करार दिया।
AICWA ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हरकत न केवल खेलभावना के खिलाफ है, बल्कि यह आतंकवाद की सोच को बढ़ावा देने वाली प्रतीकात्मक गतिविधि है। एसोसिएशन ने साफ कहा कि जो भी भारतीय फिल्म निर्माता पाकिस्तानी कलाकारों या गायक–अभिनेताओं को काम देंगे, उनका बहिष्कार किया जाएगा।
बयान में दिलजीत दोसांझ का जिक्र करते हुए कहा गया कि जब उन्होंने ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम किया था, तब से उनका विरोध जारी है। एसोसिएशन ने दोहराया कि जब तक दिलजीत देश से माफी नहीं मांगते, उनका बहिष्कार जारी रहेगा। इसी तरह फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से जुड़े लोगों पर भी बैन लगाया गया है।
AICWA ने BCCI और ICC की भूमिका पर भी सवाल उठाए। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि क्रिकेट बोर्ड और चेयरमैन जय शाह ने मुनाफे के लिए इस मैच को होने दिया और देश की असली पहचान—सैनिकों के बलिदान—को नज़रअंदाज कर दिया। बयान में कहा गया कि भारत का निर्माण सैनिकों की कुर्बानी पर हुआ है, न कि क्रिकेट और पैसे पर।
इस विवाद पर राजनीतिक दल भी मुखर हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने फरहान की हरकत को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह न केवल खेल के नियमों का अपमान है, बल्कि भारत विरोधी मानसिकता का भी प्रदर्शन है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी। मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज अभिषेक और पाकिस्तानी गेंदबाज रऊफ के बीच भी तनातनी देखने को मिली थी।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए